जैनामोड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मनाई

Updated:
विज्ञापन

पुण्यतिथि में शामिल कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

जैनामोड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों को याद किया।

विज्ञापन

बोकारो: जैनामोड़ फोरलेन चौक में मंगलवार को जरीडीह झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता पंकज मरांडी ने की। पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की गई। उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिलाध्यक्ष डॉ. रतनलाल ने कहा कि गुरुजी को आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों, मजदूरों व वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए जाना जाता है। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एक साधारण गांव से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, जिला कार्यसमिति सदस्य सरजू मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष अमित सोरेन, अशोक मुर्मू, मुकेश महतो, उपेंद्र हेंब्रम, बबीता कुमारी, अंबिका देवी, सोहन मुर्मू, जय नारायण महतो, विनोद आदि मौजूद थे।


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola