जागरूकता रथ स्तनपान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश पहुंचाएगा

Updated:
विज्ञापन

डीसी-एसपी व डीडीसी ने रथ को किया रवाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत स्तनपान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए जागरूकता रथ को डीसी और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

बोकारो: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) से दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथों को डीसी अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीणा व डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने संयुक्त रूप से रवाना किया।

विज्ञापन

डीसी श्री झा ने कहा कि शिशु के स्वस्थ विकास व मातृ स्वास्थ्य के लिए स्तनपान जरूरी है। सप्ताह का उद्देश्य माताओं, परिवारों व समाज को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना है। साथ ही नवजात शिशुओं को जीवन के प्रारंभिक छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के लिए प्रेरित करना है।

रथ ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर स्तनपान के लाभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण व कुपोषण की रोकथाम से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा।

मौके पर एसी सुनील चंद्र, एसडीओ प्रांजल ढांडा, डीएसडब्ल्यूओ डॉ. सुमन गुप्ता, एडीडीएस सुचिता किरण आदि मौजूद थे।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola