शॉर्ट सर्किट से क्वार्टर में लगी आग, नकदी-जेवर समेत दो लाख की संपत्ति जली

Updated:
विज्ञापन

क्वार्टर में आग लगने के बाद जला हुआ सामान व सेवानिवृत्त सीनियर हवलदार दर्शन कौर | Prabhat Khabar Network

बोकारो के एलोरा हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट से सेवानिवृत्त सीनियर हवलदार दर्शन कौर के घर में आग लग गई, जिससे दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।

विज्ञापन

बोकारो: एलोरा हॉस्टल स्थित टी-2/5 क्वार्टर में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त सीनियर हवलदार दर्शन कौर (75 वर्ष) का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

दर्शन कौर ने बताया कि अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगी और कुछ ही देर में घर के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग में फ्रिज, इनवर्टर, बिजली मीटर सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। घर में रखा एक बैग भी आग की चपेट में आ गया, जिसमें 50 हजार रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा सोने की एक चेन, कान के आभूषण और एक अंगूठी भी जलकर नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझाए जाने से आग को आसपास के अन्य क्वार्टरों तक फैलने से रोक लिया गया।

पीड़िता के अनुसार, इस हादसे में दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है।


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola