विहंगम योग के प्रचारक अखिलेश महतो ने जैक संयुक्त सचिव से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

जैक संयुक्त सचिव के साथ प्रचारक अखिलेश महतो| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विहंगम योग के प्रचारक अखिलेश महतो ने जैक संयुक्त सचिव भूतनाथ रजवार से मुलाकात कर उन्हें स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन

बोकारो: विहंगम योग के प्रचारक अखिलेश महतो ने मंगलवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल के संयुक्त सचिव भूतनाथ रजवार से मुलाकात की। इस दौरान विहंगम योग की सनातन आध्यात्मिक परंपरा, स्वर्वेद के दिव्य ज्ञान व मानव कल्याण के लिए संचालित आध्यात्मिक-सामाजिक सेवा कार्यों पर चर्चा हुई। अखिलेश महतो ने संयुक्त सचिव को 25,000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ (14-15 दिसंबर) के वार्षिक उत्सव का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन

संयुक्त सचिव श्री रजवार ने कहा कि स्वर्वेद महामंदिर धाम के दर्शन के लिए अवश्य उपस्थित रहूंगा। साथ ही विहंगम योग को और गहराई से जानने का प्रयास होगा। बताते चलें कि संयुक्त सचिव ने विहंगम योग के आध्यात्मिक दर्शन व लोककल्याणकारी कार्यों में विशेष रुचि व्यक्त करते हुए पुनः कार्यालय में आमंत्रित किया, ताकि आध्यात्मिक परंपरा के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा हो सके।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola