महावीर अखाड़ा ने निकाला जुलूस

Updated at : 18 Apr 2024 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
महावीर अखाड़ा ने निकाला जुलूस

18 बोक 28 - आकर्षण का केंद्र रही राम परिवार की झांकी

विज्ञापन

चास. चास चेकपोस्ट स्थित महावीर मंदिर से महावीर अखाड़ा की ओर से गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाला गया. जुलूस चेकपोस्ट से पुराना बाजार महावीर चौक से धर्मशाला मोड़ होते हुए बाइपास से पुनः चेकपोस्ट पहुंचा. जुलसू में श्री राम परिवार और राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. अखाड़ा के युवाओं द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर लाठी खेल का प्रदर्शन किया गया. श्रद्धालुओं के लिए पुराना बाजार काली बाड़ी, पुराना बाजार सहित अन्य जगहों पर सेवा शिविर लगाया गया था. शोभा यात्रा के समापन के पूर्व महावीर मंदिर के समीप लाठी खेल का प्रदर्शन किया गया, जिसमे विभिन्न अखाड़ा के खिलाड़ियों ने भाग लिया. विभिन्न अखाड़ा समिति के सदस्यों को महावीर अखाड़ा की ओर से सम्मानित किया गया. शांति व्यवस्था बनाए रखने के चास पुलिस जुलूस के आगे-आगे चल रही थी. मौके पर पुजारी विनय पंडित, संरक्षक भोलू पासवान, राजकिशोर पोद्दार, मिंटू कुमार, बाबू सिन्हा, कालू मजूमदार, सोमेन कुमार, प्रेम कुमार सहित अन्य रामभक्त उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola