Bokaro News : बिजली समस्या दूर करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बिजली समस्या दूर करने पर जोर

Bokaro News : चास और चीरा चास क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर रोष है.

विज्ञापन

चास और चीरा चास क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर सोमवार को मेयर भोलू पासवान, डिप्टी मेयर पूजा कुमारी व वार्ड पार्षद बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और अधीक्षण अभियंता दिनेश्वर कुमार सिंह के साथ बैठक की. चास क्षेत्र में जर्जर तारों को शीघ्र बदलने तथा जरूरी जगहों में तत्काल पोल लगाने की मांग प्रमुखता से उठायी गयी. चीरा चास क्षेत्र में हाल ही में दो दिनों तक लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर गंभीर चिंता जतायी. फुदनीडीह सब स्टेशन से संबंधित फीडर में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया. मेयर ने कहा कि नियमित रीडिंग नहीं किये जाने से भी उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. इसके कारण लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ भी नहीं मिल पाता है. चास में जोन बना कर शिविर लगाया जाये.

बिजली विभाग के अधिकारी नहीं उठाते हैं फोन

बैठक के दौरान कई पार्षद और स्थानीय लोग बिजली की लचर व्यवस्था के कारण आक्रोशित हो गये. पार्षद कौशल राय, कनक कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य लोगों ने अधीक्षण अभियंता को कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी समय पर फोन नहीं उठाते है. इसके कारण लोगों की समस्या का समय पर समाधान नहीं हो पाता है. निजी मिस्त्री बुला कर काम कराना पड़ता है.पार्षद प्रतिनिधि अंबुज मंडल, प्रदीप रजक, बबलू कुमार, दीपक दास आदि ने कहा कि जब से फुदनीडीह सब स्टेशन बना है, बिजली की स्थिति ज्यादा खराब हो गयी है. शिव शक्ति कॉलोनी निवासी सुनील सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अजीत सेठ, प्रमोद कुमार ने कहा कि वार्ड क्षेत्र में जर्जर बिजली तार नीचे झूल रहे हैं. कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. अधीक्षण अभियंता ने कहा कि लाइन कटने व अन्य तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जायेगा. मौके पर पार्षद मो आजाद, सुमन राय, राजन कुमार सिंह, विष्णु कुमार मिश्रा, कुंदन सिंह, अम्बुज मंडल, सुनील कुमार महतो, केशर अफरोज, प्रताप कुमार सिंह, अमोद कुमार, बबला राम, अजीत कुमार, संजय सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola