Bokaro News : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न

Bokaro News : तीन राज्यों में भाजपा की जीत की खुशी बोकारो में मनायी गयी.

विज्ञापन

तीन राज्यों में भाजपा की जीत की खुशी सोमवार को बोकारो में भी जगह-जगह पार्टी की ओर से मनायी गयी. बोकारो सेक्टर 01 स्थित बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण के आवासीय कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली-दीवाली मनायी. जम कर आतिशबाजी हुई. मिठाई बांटी गयी. ढोल-नगाड़ा बजा. गुलाल लगा कर एक-दूसरे को बधाई दी. पूर्व विधायक ने कहा कि यह चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं व भाजपा की नीतियों पर जनता का विश्वास है. जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार व पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार बनना केंद्र सरकार के प्रति विश्वास का फल है.

मौके पर महामंत्री रामलाल सोरेन, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, बबीता देवी, विनय किशोर, धनंजय चौबे, ब्रज दुबे, सुभाष प्रसाद सिंह, पन्नालाल कांदु, बैद्यनाथ प्रसाद, अमित सिंह, अभय कुमार उपाध्याय, मनीष पांडे, राजीव मालाकार, जितेंद्र गोस्वामी, वर्षा चौधरी, मनोज झा, बिनोद सिंह, बुद्धेश्वर घोषाल, कल्याणी सिंह, स्वरूप दास, संतोष सिंह, झंटू डे, नीरज श्रीवास्तव, विनय कुमार व अन्य मौजूद थे.

जैनामोड़ में जरीडीह प्रखंड कमेटी ने विजय जुलूस निकाला. कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी की. वक्ताओं ने कहा कि प बंगाल में जंगल राज का खात्मा हुआ है. मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, मनोज ठाकुर, सुभाष चन्द्र महतो, संजय सिंह, जगतपति सिंह, सुनील मंडल, विक्रम गोस्वामी, जयनरायण मरांडी, हीरालाल महतो, रामलाल महतो, कमल किशोर सिंह, रामलाल महतो, मेघनाथ गोस्वामी, रंजीत महतो, शंकर रजक आदि थे. बोकारो. सिटी सेंटर, सेक्टर 04 में भी अबीर-गुलाल लगा कर, पटाखे जला कर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया.

मौके पर राजकुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, मुन्ना कुमार, मिथिलेश कुमार, कन्हैया गुप्ता आदि थे. पेटरवार स्थित पार्टी कार्यालय व छत्रु राम महतो चौक स्थित समाधान कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी. झालमुढ़ी का वितरण भी किया गया.

मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, प्रह्लाद महतो, शांतिलाल जैन, सुधीर कुमार सिन्हा, असित कुमार बनर्जी, अनिल स्वर्णकार, शशिकांत सिंगला, संजय सिन्हा, रविशंकर जायसवाल, दिनेश गुप्ता, जगुराम महतो, अमर ज्योति, लाल मोहन नायक आदि उपस्थित थे.

बंगाल में अत्यचार, दमन और तुष्टीकरण का अंत हुआ : अमर बाउरी

चंदनकियारी के सुभाष चौक में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया. एक-दूसरे को जीत की बधाई दी. मौके पर श्री बाउरी ने कहा कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की बंपर जीत हुई है. सबसे बड़ी जीत प बंगाल में हुई है. वहां ममता सरकार के 15 साल के अत्याचार, शोषण, दमन, तुष्टीकरण का अंत हुआ. यह प बंगाल की जनता की जीत है. बांग्लादेशियों का वही हाल होगा, जो असम में किया जा रहा है. आज से ही वे लोग बोरिया-बिस्तर बांध कर वापस बांग्लादेश चले जायेंगे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola