Bokaro News : पेड़ की टहनियां हटाने को लेकर सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : पेड़ की टहनियां हटाने को लेकर सड़क जाम

Bokaro News : गिरे पेड़ की टहनियां हटाने को लेकर महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

जैनामोड़-फुसरो मार्ग पर ठाकुरटांड़ रंगाघुटू गांव के पास 29 अप्रैल को गिरे बरगद पेड़ को पूरी तरह नहीं हटाये जाने से आक्रोशित महिलाओं ने रविवार को सड़क जाम कर दिया. महिलाओं ने कहा कि प्रशासन ने पेड़ की टहनियां सड़क से जैसे-तैसे हटा कर घरों के दरवाजे के पास रख दिया है. इससे परेशानी हो रही है. सड़क जाम की सूचना पर जरीडीह थाना प्रभारी विपीन चंद्र महतो सदलबल पहुंचे और लोगों से बात की. इसके बाद जेसीबी से डालियों को हटवाया. तब सड़क जाम हटा.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola