Bokaro News : बिजली समस्या पर विधायक ने की पहल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बिजली समस्या पर विधायक ने की पहल

Bokaro News : बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने सोमवार को बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ सेक्टर-03 स्थित अपने आवास में बैठक की. विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त जन शिकायतों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिंड्राजोरा, चास, नारायणपुर, फुदनीडीह, बारी को-ऑपरेटिव पावर सब-स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली समस्या से लोग परेशान हैं. जिन क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था संभव है, वहां कार्यों में अपेक्षित गति दिखायी देनी चाहिए. फुदनीडीह सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों के संदर्भ में चास पावर सब-स्टेशन के माध्यम से वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र पूर्ण करने पर चर्चा हुई. विभागीय अधिकारियों ने कहा कि यह कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है. लबूडीह में प्रस्तावित ग्रिड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. विधायक ने भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया. बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

जैनामोड़ सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोग परेशान

जैनामोड़ सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में इन दिनों बिजली कटौती से लोग परेशान हैं. लोगों का कहना है कि हर आधे घंटे पर बिजली कट जाती है और घंटों बाद आती है. इसकी शिकायत करने पर विभाग से सिर्फ आश्वासन ही मिलता है. कभी डीवीसी से ब्रेकडाउन, कभी तार गिरने तो कभी फेज उड़ जाने जैसी समस्या बनी रहती है. गर्मी में बिजली नहीं रहने से ज्यादा परेशानी हो रही है. जरीडीह प्रखंड में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति और खराब है. 24 घंटे में चार से पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है. पिछले कई दिनों तक बिजली लगातार गुल रही. मालूम हो कि जैनामोड़ सब स्टेशन में डीवीसी व जैनामोड़ पावर ग्रिड स्टेशन से बिजली सप्लाई की जा रही है. जैनामोड़ सब स्टेशन से जैना, पेटरवार व बीआरएल फीडर जुड़ा है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जैनामोड़ में पावर ग्रिड स्टेशन की स्थापना होने से लोगों में खुशी थी. उस समय कहा गया था कि पावर ग्रिड के एक किलोमीटर के दायरे में लोगों को 24 घंटा बिजली दी जायेगी. शुरुआत में 20 घंटे बिजली मिल रही थी. अब दो से चार घंटा भी मुश्किल से बिजली मिल पाती है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola