Bokaro News: लुगुबुरु घंटाबड़ी सरना धर्मगढ़ के अस्तित्व को बचाने के लिए पुरजोर लड़ाई लड़ेगी : देवनारायण

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: लुगुबुरु घंटाबड़ी सरना धर्मगढ़ के अस्तित्व को बचाने के लिए पुरजोर लड़ाई लड़ेगी : देवनारायण

Bokaro News: आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से पेटरवार बाजार टांड़ के निकट स्थित प्रभात होटल के पास सोमवार को प्रेस वार्ता किया गया. प्रेस वार्ता में सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि आगामी 4-5 नवंबर को लुगुबुरु घंटाबड़ी सरना धर्मगढ़ में धर्म महासम्मेलन आयोजित है.

विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित होंगे. कहा कि विगत कई वर्षों से पक्ष-विपक्ष में रहते हेमंत सोरेन लुगुबुरु घंटाबड़ी धर्मगढ़ में लगातार अतिथि के रूप में उपस्थित रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने प्रकृति पूजक आदिवासियों को सरना धर्म कोड कैसे मिले इस पर कोई ठोस चर्चा विचार नहीं की. लुगुबुरु घंटा बड़ी सरना धर्मगढ़ में अन्य धर्मों का अतिक्रमण जारी है. इसे बचाने, अतिक्रमण मुक्त करने की बात मुख्यमंत्री ने और समिति ने कभी नहीं की. राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सबसे बड़ी आदिवासी भाषा संताली को केंद्र से एनओसी मिलने के बावजूद आदिवासी बहुल प्रदेश झारखंड में प्रथम राजभाषा बनाने का बात कभी नहीं की. जबकि लुगुबुरु घंटाबड़ी धर्मगढ़ प्रकृति पूजक आदिवासियों का महान् पवित्र धार्मिक स्थल है, ऐतिहासिक धरोहर है, यहां देश-विदेश से लाखों सरना धर्मावलंबी आते हैं. इसे प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए सुरक्षित करना जरूरी है. यदि इस धर्म महासम्मेलन में आदिवासी समाज के इन ज्वलंत मुद्दों पर बात नहीं होती है तो यह आदिवासियों के साथ धोखा है. आदिवासी सेंगेल अभियान इसका विरोध करतीं हैं और लुगुबुरु घंटाबड़ी सरना धर्मगढ़ को हिन्दू एवं अन्य अतिक्रमण से बचाने के लिए पुरजोर लड़ाई लड़ेगी. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सेंगेल मांझी परगना मंडवा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी, बोकारो जिला मांझी परगना मंडवा अध्यक्ष हरिश्चंद्र मुर्मू, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, जिला संयोजक संतोष सोरेन, कसमार प्रखंड अध्यक्ष बिशेश्वर मुर्मू, पेटरवार सेंगेल के विजय कुमार मार्डी, महेंद्र मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola