छात्रावास निर्माण को लेकर डीसी को पत्र

छात्रावास निर्माण को लेकर डीसी को पत्र
महुआटांड़. पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, रांची के एक पत्र के आलोक में सरकार के उप सचिव विनोद कुमार बांके ने बीते दिनों बोकारो डीसी को पत्र प्रेषित कर गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड में पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण को लेकर प्रस्ताव या मंतव्य उपलब्ध कराने को कहा है. इन तीनों प्रखंडों के अलावे रांची जिले के सिल्ली प्रखंड में भी छात्रावास निर्माण को लेकर आयोग की ओर से पहल की गयी है. पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को आयोग के दफ्तर में बैठक के बाद बताया कि छात्रावास निर्माण को लेकर आयोग की ओर से पहल की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










