Bokaro News: राष्ट्रीय पटल पर कायम होगी कुड़ीबुरू धोरोमगाढ़ की पहचान : जयराम

Published at :14 Feb 2025 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: राष्ट्रीय पटल पर कायम होगी कुड़ीबुरू धोरोमगाढ़ की पहचान : जयराम

Bokaro News: कुड़ीबुरू सरना धोरोमगाढ़ में तीन दिवसीय सरना सम्मेलन सह मेला संपन्न

विज्ञापन

Bokaro News: नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पलामू पंचायत के छोटकीकुड़ी में सरना समिति की ओर आयोजित तीन दिवसीय सरना सम्मेलन सह मेला गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया. समापन समारोह में बतौर अतिथि पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि आदिवासियों का धर्मस्थल कुड़ीबुरू धोरोमगाढ़ की पहचान राष्ट्रीय पटल पर कायम होगी और पर्यटन स्थल के रूप विकसित किया जायेगा. कहा कि झारखंड एक उबड़-खाबड़ जमीन वाला प्रदेश है, जिससे कुछ लोग विकास का नाम देकर उजाड़ने का काम कर रहे हैं. अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए जल, जमीन व जंगल की रक्षा जरूर करें. वहीं डीवीसी के डीजीएम बीजी होलकर ने कहा कि संथाल समाज प्रकृति के पूजक होता है. समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षा पर जोर दें और अपनी संस्कृति, भाषा, सभ्यता को बचाये रखें. डीवीसी हर संभव सहयोग को तत्पर रहेगी. पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के पुत्र सह झामुमो केे युवा नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू ने कहा कि कुड़ीबुरू धोरोमगाढ़ को पूरे भारतवर्ष के प्रमुख धर्मस्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. यहां यात्रियों के लिए चढ़ने-उतरने के लिए रास्ता सहित अन्य कार्यों को धरातल पर उतारा जायेगा.

इन्होंने भी किया संबोधित :

कार्यक्रम को मेला के संस्थापक बृजलाल हांसदा, जिप सदस्य खुशबू महतो, पूर्व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, उप प्रमुख हरिलाल महतो, जेकेएलएम के प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो, थाना प्रभारी अनिल लिंड़ा ने भी संबोधित किया. इससे पहले विधायक जयराम महतो, डीवीसी के डीजीएम बीजी होलकर व उनकी धर्मपत्नी स्वाति होलकर, अखिलेश महतो सहित 10 हजार श्रद्धालुओं ने लगभग 1100 फीट पहाड़ की चोटी पर विराजमान कुड़ीबाबा का पूजा-अर्चना कर मत्था टेके.

मेला समिति रही सक्रिय :

समिति के अध्यक्ष अनिल मुर्मू, सचिव रामसहाय मुर्मू, नारायण मरांडी, शिकारी मरांडी, मुन्ना बेसरा, गोविंद किस्कू, रामललाल मरांडी, बाबूचंद किस्कू सहित जेएलकेएम के युवा मोर्चा के प्रखंड सचिव दिनेश कुमार महतो, रामचंद्र कुमार अंजाना, कमल प्रसाद महतो, उमेश उजागर, कुलेश्वर महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola