Bokaro News : हैदराबाद को हरा कर कोलकाता ने जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : हैदराबाद को हरा कर कोलकाता ने जीता खिताब

Bokaro News : खेतको में आयोजित केपीएल लीग में नाइट राइडर्स कोलकाता विजेता बना.

विज्ञापन

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खेतको पंचायत में आयोजित केपीएल लीग का फाइनल मुकाबला शनिवार को सनराइज हैदराबाद और नाइट राइडर्स कोलकाता के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 10 ओवरों में 96 रन बनाये. जवाब में हैदराबाद की टीम मात्र 90 रन ही बना पायी. मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने दोनों टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया. कहा कि युवाओं को अपने करियर पर फोकस करना चाहिए, चाहे वह खेल का क्षेत्र हो या अन्य कोई क्षेत्र. मौके पर कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, कांग्रेस पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष मो शबीर अंसारी, कांग्रेस बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, आयोजक कमेटी के गुलाम ख्वाजा, मो तनवीरुल कमर, शमसेर आलम, मुख्तार अंसारी, मो सनाउल्लाह, गुलाम मुस्तफा, रिंकू सिंह, संतन सिंह, अभय कुमार ठाकुर, मो जाफर अली, साह मोहम्मद, परवेज राजू आदि उपस्थित थे.

स्वांग में प्रदर्शनी फुटबॉल मैच 26 को

स्वांग के नेहरू हाई स्कूल मैदान इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को एक दिवसीय प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का आयोजन होगा. पहला मैच झारखंड व प बंगाल की महिला टीमों के बीच दोपहर एक बजे से और दूसरा मैच धनबाद कोयलांचल बनाम बोकारो इस्पात नगरी (पुरुष) दोपहर 2:30 बजे से खेला जायेगा. यह जानकारी देते हुए गोमिया विधायक प्रतिनिधि सह उज्ज्वल भारती क्लब वरिष्ठ सदस्य अमित पासवान ने बताया कि मैच के मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बबीता देवी होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola