Bokaro News : अध्यक्ष सहित सभी 28 वार्डों में प्रत्याशी देगा झामुमो

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अध्यक्ष सहित सभी 28 वार्डों में प्रत्याशी देगा झामुमो

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष सहित सभी 28 वार्ड पार्षद पदों के लिए झामुमो प्रत्याशी देगा.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष सहित सभी 28 वार्ड पार्षद पदों के लिए झामुमो प्रत्याशी देगा. यह निर्णय शनिवार को करगली गेट स्थित निर्मल स्मारक भवन में हुई पार्टी की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष दीपक महतो ने कहा कि फुसरो नगर परिषद चुनाव झामुमो पूरे दमखम से लड़ेगा. चुनाव की तैयारी को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है. जल्द ही बैठक कर सभी 28 वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा.

युवा नेता भोलू खान ने कहा कि झामुमो ही एकमात्र पार्टी है, जो विकास के मुद्दे पर राजनीति करता है. मौके पर अनिल रजवार, गोविंद रजक, रामावतार सिंह, हरि नारायण सिंह, जयनाथ मेहता, सुखदेव प्रसाद, दीपक कांदू, ननकू कांदू, बुधन साव, सूरज महतो, गीता देवी, कन्हैया साव, उदय कुमार, जितन महतो, बिट्टू कांदू, मीना देवी, पिंकी देवी, रीना देवी, जासो देवी, बबिता देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, संजू देवी आदि थे.

वीणा कुमारी ने सौंपा आवेदन

फुसरो नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को लेकर सेंटर कॉलोनी निवासी झामुमो नेता गोविंद रजक की पुत्री वीणा कुमारी ने झामुमो के वरीय नेता मदन मोहन अग्रवाल व फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो को आवेदन सौंपा. श्री अग्रवाल ने कहा कि नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में लड़ने के इच्छुक नगर कार्यालय में आवेदन सौंप रहे हैं. सभी आवेदनों को वरीय पदाधिकारी के पास भेज कर मंथन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola