धनबाद लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी का झामुमो ने किया स्वागत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
फुसरो. धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के ढोरी स्टाफ क्वार्टर आवास पहुंचने पर गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दल व समाजसेवियों ने आवासीय कार्यालय पहुंच कर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इसी क्रम में झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनुपमा सिंह को बुके देकर बधाई दी. श्री महतो ने कहा कि अनुपमा सिंह के धनबाद लोकसभा जीत के लिए पूरी जेएमएम सक्रियता से कार्य करेगी. धनबाद में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा. मौके पर झामुमो युवा नेता भोलू खान, फुसरो नगर सचिव अनिल रजवार, उपाध्यक्ष टेकनारायण महतो, महताब खान, मोसिन रज्जा, प्रकाश नायक, जयनाथ मेहथा, शैलेश घांसी, राजेश राम, जितेंद्र नायक, दीपक गुप्ता, गोल्डन सिद्की, राजेश सुपन, हासिम अंसारी, अमित झा, अजय साव, रणधीर राम आदि लोग मौजूद थे. वहीं नगर परिषद फुसरो की पूर्व वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, जसीम रजा, भोजपुरी संघर्ष वाहिनी के झारखंड राज्य अध्यक्ष ललन सिंह, लाखन सिंह, उपेंद्र सिंह, भोला साहनी आदि ने भी अनुपमा सिंह को बुके देकर स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन