Bokaro News : झामुमो बोकारो महानगर इकाई का सम्मान समारोह आयोजित

Updated at : 02 Mar 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : झामुमो बोकारो महानगर इकाई का सम्मान समारोह आयोजित

Bokaro News : बोकारो में जारी रहेगा झामुमो का सदस्यता अभियान : मंटू

विज्ञापन

Bokaro News : झामुमो की बोकारो महानगर इकाई की ओर से नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में शनिवार को आयोजित समारोह में 34 शाखा समितियों के अध्यक्ष और सचिवों को माला और गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया. अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य बीके चौधरी ने की. महानगर संयोजक प्रमुख मंटू यादव ने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देशों के आलोक में टीम के सदस्यों ने मेहनत के साथ बोकारो, चास और फुसरो में 28 फरवरी तक सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया. उन्होंने बताया कि सभी जगह शाखा समितियों का गठन किया गया है और आगे भी सदस्यता अभियान जारी रहेगा. कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव संतोष रजवार, केंद्रीय सदस्य हसन इमाम अंसारी, जिला संयोजक प्रमुख रतन लाल मांझी, जय नारायण महतो, मोहन मुर्मू, दीपक महतो, भोलू खान, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, मटुकलाल किस्कू, फिरदौस अंसारी, फैयाज खान, मदन मोहन महतो, विजय रजवार, षष्ठी देवी, शांति सोरेन, मिथुन मंडल, कन्हैया सिंह, चंदू सिंह मुंडा, मनोज हेंब्रम, अजय हेंब्रम, उदय कुंभकार, बीरबल किस्कू, ज्योति लाल सोरेन, अर्जुन महतो, संजय केजरीवाल, अशोक यादव, दलों यादव, अशोक हेंब्रम, सोहन मुर्मू, भारत यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola