Bokaro News : नावाडीह में है झारखंड का सबसे ऊंचा संकट मोचन मंदिर

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 05 Apr 2025 11:16 PM

विज्ञापन

Bokaro News : नावाडीह प्रखंड मुख्यालय से लगभग एक किमी दूर चिरूडीह में राज्य का सबसे ऊंचा संकट मोचन मंदिर है.

विज्ञापन

मनोज वर्णवाल, नावाडीह : नावाडीह प्रखंड मुख्यालय से लगभग एक किमी दूर चिरूडीह में राज्य का सबसे ऊंचा संकट मोचन मंदिर है. मंदिर की ऊंचाई 105 फीट है और यहां बजरंग बली की 15 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित है. यहां रामनवमी को लेकर यहां भव्य तैयारी की गयी है. महावीर पताकों से पूरे गांव को सजाया गया है. रंग-बिरंगे बल्बों से मंदिर को सजाया गया है.

आज निकलेगा जुलूस

रविवार को महावीर पताकाें के साथ जुलूस निकलेगा. इसमें राम दरबार की झांकी भी शामिल रहेगी. जुलूस दुधीमाटी, बजरंग नगर व शिव नगर, मनसा मंदिर अखाड़ा, कोचाकुल्ही, आंबेडकर नगर ,बांध टांड, वटवृक्ष, मुण्डराटांड़, फुलवार, डाही, रजक टोला होते हुए महावीर मंदिर तक जायेगी. विशेष अखाड़ा का आयोजन आंबेडकर चौक पर होगा. आयोजन की तैयारी में पूजा समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह के अलाआ प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो पारो, भाजपा जिला मंत्री दशरथ महतो, झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो, बालेश्वर महतो, सुखलाल महतो, शेखर महतो, नंदकिशोर वर्मा, अशोक कुमार, उमाशंकर महतो, भाजपा नेता गोविंद महतो, दलित नेता भरत दास, वासदेव महतो, भुवनेश्वर महतो, कोकिलचंद महतो, कमल नायक, राजनारायण महतो, विशेश्वर नायक, दिनेश निराला, हीरालाल महतो, तुलसी महतो, भाकरू रविदास, रामा तुरी, मुटरा तुरी, चोलाराम महतो, मोहन महतो, लक्ष्मी वर्णवाल आदि जुटे लगे हैं. पूर्व मुखिया रणविजय सिंह ने बताया कि पांच दशक पूर्व क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा इस मंदिर की आधारशिला रखी गयी थी. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से निर्माण हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola