Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से तीन की मौत

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से तीन की मौत

झारखंड के बोकारो में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है. जबकि दो घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

बोकारो : झारखंड का मौसम इन दिनों लोगों पर कहर ढा रहा है. ताजा मामला बोकारो का है. जहां वज्रपात के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि दो लोग घायल हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरमसिया ओपी क्षेत्र के नूतनडीह में गुरुवार की रात दाह-संस्कार कर श्मशान घाट से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. उसी दौरान वज्रपात हो गया. जिसमें नूतनडीह निवासी 45 वर्षीय बादल राय और पार्थ राय की मौत हो गयी. वहीं दूसरी बाइक पर सवार दुगाई बनर्जी और तारू बनर्जी घायल हो गये.

दाह-संस्कार से लौटते वक्त आ गये वज्रपात की चपेट में

मृतकों के परिजनों ने बताया कि बोकारो के नूतनडीह नामक इलाके में कई लोग पास में स्थित गुवाई नदी के किनारे दाह-संस्कार के लिए गये थे. वहां से सभी घर लौट रहे थे. रात में अचानक आंधी-बारिश व तेज गर्जना शुरू हो गयी. गांव से लगभग 500 मीटर दूर स्थित एक मैदान में सभी रूक गये. उसी दौरान दोनों बाइक पर सवार चार लोग वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गये. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी लाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गयी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: प्रचंड गर्मी ले रही है लोगों की जान

वज्रपात की चपेट में आकर युवती की मौत

इधर दूसरी तरफ जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खुले पंचायत के कुशुलमुंडू गांव में वज्रपात के कारण एक 23 वर्षीय य़ुवती आशा कुमारी की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक वह गुरुवार रात 10 बजे अपने घर के आंगन में बैठी थी. उसी वक्त वह वज्रपात की चपेट में आ गयी. घटना की सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह आठ बजे जरीडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेज दिया. परिजनों ने बताया कि आशा ने अपनी मां को खाना बनाने की बात कह कर अपने घर के आंगन में बैठी थी, उसी दौरान ये हादसा हो गया.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola