Jharkhand News: झारखंड के इस जंगल में लगी भीषण आग, जल्द नहीं पाया गया काबू तो मचेगी तबाही

Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Mar 2025 10:43 AM

विज्ञापन

झुमरा पहाड़ के जंगल में लगी भीषण आग

Jharkhand News: बोकारो के झुमरा पहाड़ के जंगल में भीषण आग लगी है. जिसे बुझाने के लिए लगभग एक दर्जन युवक लगे हुए हैं. हालांकि यह बुझने की बजाय और भड़क रही है.

विज्ञापन

बोकारो, नागेश्वर (ललपनिया): बोकारो स्थित झुमरा पहाड़ के जंगल में भीषण आग लगी है. अगलगी में कीमती लकड़ियां और वन्य जीव के नुकसान से इंकार नहीं किया जा सकता है. घटनास्थल गोमिया प्रखंड अंतर्गत पाचमोपंचायत अंतर्गत जरा और भोलेथान के पास की है. जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए जमनी जरा के लगभग एक दर्जन युवक तत्पर हैं. हालांकि तेज हवा के चलते आग बुझने के बजाय और भड़क रही है.

चार से पांच किलोमीटर के रेडियस में लगी है आग

बताया जाता है कि भोले थान के अलावा सरया पानी, चमटा जरा, सरया कोचा में आग लगी है, जो धीरे‐धीरे फैल रही है. इन क्षेत्रों के जंगल में चार से पांच किलोमीटर के रेडियस में आग लगी है. आग लगने के कारण का पता नहीं चला है. इधर, पर्यावरण प्रेमी युवक ने बताया कि सोमवार की रात चार से पांच घंट तक उन्होंने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की. युवक का कहना है कि अगर आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो यह बड़े क्षेत्र में फैल जायेगी. जिससे काफी संख्या में कीमती लकड़ियां के जलने के साथ‐साथ वन्य जीव को नुकसान हो सकता है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Vantara: वनतारा के जंगल में दुर्लभ जंगली जानवरों का आशियाना

ग्रामीण युवकों ने की वन विभाग से आग बुझाने की अपील

युवक ने वन विभाग से आग पर काबू पाने के उपाय करने और जंगल बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की. आग बुझाने में तत्पर युवक में विश्वनाथ महतो, अनिल कुमार, कामेश्वर महतो, चुकदर महतो, कपिल महतो, मनोज महतो, टेकलाल महतो आदि शामिल हैं

आग बुझाने के लिए हर रेंज में छह वनकर्मियों की टीम गठित : डीएफओ

जब मामले में जिला वन पदाधिकारी रजनीश कुमार से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों को जंगल में आग लगने की सूचना नहीं है. जानकारी मिलते ही वनकर्मी अगलगी क्षेत्रों में जाने की तैयारी में जुट गये हैं. किसी भी जंगल में आग लगती है, तो वन विभाग इसे बुझाने के लिए तैयार है. हर रेंज में छह लोगों की टीम गठित की गयी है. सूचना मिलते ही टीम जंगल में पहुंचकर आग बुझाने की पहल करेगी. उन्होंने आम लोगों से अपील कि जंगल में आग लगने की सूचना मिलती है, तो वे आग बुझाने में सहयोग करें.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola