ePaper

खतरे के करीब पहुंचा तेनुघाट डैम का जलस्तर, खोले गये सभी 10 गेट, लोगों को डैम से दूरी बनाये रखने की सलाह

Updated at : 20 Jun 2025 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
खतरे के करीब पहुंचा तेनुघाट डैम का जलस्तर, खोले गये सभी 10 गेट, लोगों को डैम से दूरी बनाये रखने की सलाह

Jharkhand Flood : तेनुघाट डैम पर अतिरिक्त दबाब और जलस्तर खतरे के करीब पहुंचने के बाद आज शुक्रवार की सुबह डैम के सभी 10 रेडियल गेट खोले गये. तेनुघाट डैम के सभी 10 रेडियल गेट खोलने के बाद आसपास पानी का बहाव काफी अधिक हो गया है. ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को डैम के आसपास न जाने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Flood : पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है. डैम पर अतिरिक्त दबाब और जलस्तर खतरे के करीब पहुंचने के बाद आज शुक्रवार की सुबह डैम के सभी 10 रेडियल गेट खोले गये.

कल खोले गये थे 8 गेट

18 जून को ही स्थानीय प्रशासन की सहमति के बाद डैम के दो रेडियल गेट खोले गये थे. वहीं कल 19 जून को भारी बारिश के बाद जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था, जिसके बाद 6 और रेडियल गेट खोले गये थे. और आज जलस्तर काफी अधिक बढ़ने के बाद सभी 10 रेडियल गेट खोल दिये गये हैं.

लोगों को डैम से दूरी बनाये रखने की सलाह

तेनुघाट डैम के सभी 10 रेडियल गेट खोलने के बाद आसपास पानी का बहाव काफी अधिक हो गया है. ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को डैम के आसपास न जाने की सलाह दी गयी है.

इसे भी पढ़ें

Rath Yatra 2025 : मेला परिसर में प्लास्टिक पूरी तरह बैन, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

क्या आपके शहर में बदल गया एलपीजी सिलेंडर का रेट? आज कितने में मिलेगा 14.5 किलो वाला रसोई गैस

Heavy Rain Alert: झारखंड में आज भी बहुत भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola