Video: झारखंड के बोकारो से 1 महिला नक्सली अरेस्ट, मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 21 Apr 2025 6:48 PM
मारे गए नक्सलियों के शव लाने के लिए स्ट्रेचर लेकर जंगल में जाती पुलिस
Jharkhand Encounter: झारखंड के बोकारो जिले के इतिहास में यह पहली घटना है, जब एक ही दिन आठ नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हों और एक महिला नक्सली गिरफ्तार हुई है. इस सफलता से बोकारो पुलिस का हौसला बढ़ा है. चोरगांवां के पास कोबरा के अधिकारियों और जवानों ने एक दूसरे को बधाई दी.
Jharkhand Encounter: गोमिया (बोकारो), रामदुलार पंडा-झारखंड के बोकारो जिले के लुगु पहाड़ मुठभेड़ में आज आठ नक्सली ढेर हो गए, जबकि एक महिला नक्सली की गिरफ्तारी हुई है. इस सफलता से जहां झारखंड पुलिस गदगद है, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी झारखंड पुलिस की सराहना की है. मारे गए नक्सलियों के शव लाने के लिए पुलिस अपने साथ स्ट्रेचर ले गयी थी. अस्पताल में पोस्टमार्टम की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
स्ट्रेचर लेकर जंगल पहुंची पुलिस
बोकारो पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली समेत आठ मारे गए हैं. इस दौरान पुलिस ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के शव लाने के लिए सुरक्षा बलों के साथ एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, एसडीपीओ बेरमो बीएन सिंह, बीडीओ, सीओ समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. स्ट्रेचर से उनके शव लाए जाएंगे. इनके शवों का पोस्टमार्टम बोकारो में होगा. अस्पताल में इसकी तैयारी कर ली गयी है.
कोबरा के अधिकारियों और जवानों ने एक दूसरे को दी बधाई
बोकारो के इतिहास में यह पहली घटना है, जब एक साथ इतने नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं. इससे बोकारो पुलिस का हौसला बढ़ा है. पुलिस उत्साह से लबरेज है. चोरगांवां के पास कोबरा के अधिकारियों और जवानों ने एक दूसरे को बधाई दी.
ये भी पढ़ें: Video: कौन था अरविंद यादव, जो पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हो गया ढेर? 14 साल में यहां मारे जा चुके हैं 12
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










