Jharkhand Crime News : बोकारो से लापता युवक का शव कूलिंग पौंड में मिला, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Published at :16 Feb 2021 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : बोकारो से लापता युवक का शव कूलिंग पौंड में मिला, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Jharkhand Crime News, Bokaro News, बोकारो न्यूज (मुकेश झा) : झारखंड के बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में 13 फरवरी से गायब सेक्टर 6 के रहने वाले 15 वर्षीय तुषार रावत का शव आज मंगलवार को कूलिंग पौंड से बरामद किया गया है. 14 और 15 फरवरी को गोताखोरों को बुलाकर भी बॉडी को खोजने की कोशिश की गई थी, लेकिन पता नहीं चल सका था. परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मृतक के परिजनों ने सेक्टर 6 थाना को दिए लिखित आवेदन में तुषार रावत की मिसिंग की रिपोर्ट लिखाई थी, जिसके बाद पुलिस तुषार रावत को खोज रही थी. इसी क्रम में 13 फरवरी से गायब रसिक के रहने वाले 15 वर्षीय तुषार रावत कूलिंग पौंड से बरामद किया गया था. तुषार की साइकिल, चश्मा एवं चप्पल कूलिंग पाउंड से बरामद की गयी थी. जिसके बाद खोजी कुत्ते को बुलाकर बच्चे के सामान को इस्तेमाल कर उसे खोजने की कोशिश की गई परंतु वह नहीं मिला.

Also Read: BSL News : बोकारो दौरे पर आयीं SAIL अध्यक्ष सोमा मंडल ने कस्टमर ऑर्डर कंप्लायंस पोर्टल का किया उद्घाटन, सुरभि केंद्र में पढ़ रहे बिरहोर बच्चों से की मुलाकात

14 और 15 फरवरी को गोताखोरों को बुलाकर भी बॉडी को खोजने की कोशिश की गई थी कूलिंग पौंड में लेकिन वह भी नहीं मिला. आज मंगलवार की सुबह कूलिंग पाउंड में युवक का शव तैरता हुआ मिला. वहीं परिजनों को इसकी सूचना दी गई. परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की.

Also Read: Jharkhand Crime News : बोकारो में 11वीं के छात्र का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

हरला थाना प्रभारी जय गोविंद गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या. बोकारो से लापता युवक का शव कूलिंग पौंड में मिलने तथा Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: Jharkhand Naxal News : झारखंड के बोकारो के लुगू पहाड़ इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, सीआरपीएफ के दो जवान घायल

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola