Video: बोकारो में ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर लाखों के जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप में जांच करती फॉरेंसिक विभाग की टीम. फोटो : मुकेश झा

Bokaro Crime News: बोकारो-बीएस सिटी थाना क्षेत्र में दीवार काटकर ज्वेलरी शॉप से लाखों के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है. दुकानदार का कहना है कि 25 से 30 लाख रुपए के जेवरात की चोरी हुई है.

विज्ञापन

Bokaro Crime News| बोकारो, मुकेश झा : बोकारो जिले के बोकारो-बीएस सिटी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर उसमें से लाखों के जेवरात की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने बताया है कि राम मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जगदम्बा ज्वेलर्स नामक दुकान में देर रात चोरों ने दीवार काटकर सेंधमारी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकान के मालिक को घटना की जानकारी शनिवार को तब लगी, जब वह दुकान खोलने के लिए आये. दुकान के मालिक संजय वर्मा ने बताया कि सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर खोलने पर देखा कि शो-केस में रखे सारे जेवरात गायब हैं.

उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पाया कि दुकान के पीछे की दीवार कटी हुई है. संजय वर्मा ने 25-30 लख रुपए के जेवरात की चोरी का अनुमान जताया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सवसार से सरना धर्म कोड तक, जानें क्या है मुंडा समाज में धर्म के मायने

दुकान के मालिक संजय वर्मा का बयान.

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. पुलिस की टीम ने दुकान की जांच की है. दुकानदार की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है. बोकारो जिले की फॉरेंसिक विभाग की टीम ने दुकान से सारे साक्ष्य जुटा लये हैं. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

सब-इंस्पेक्टर नीरज सिंह का बयान.

सब-इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि घटना पुराने अंदाज में की गयी है. दीवार को काटकर चोर इसके अंदर दाखिल हुए हैं. दीवार से सटे प्लाई को जलाकर नष्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि बहुत पहले ऐसी घटनाएं होतीं थीं. अब इस तरह से चोरी नहीं होती.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

इसे भी पढ़ें

सिमडेगा बना शराब तस्करी का गलियारा, गोवा से नेपाल भेजी जा रही डेढ़ करोड़ की शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

झारखंड के खोरठा साहित्यकार-गीतकार विनय तिवारी को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

40 घंटे में साहिबगंज में दूसरा शव मिलने से सनसनी, जांच के लिए पहुंची पुलिस

डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola