ePaper

झारखंड के खोरठा साहित्यकार-गीतकार विनय तिवारी को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Updated at : 01 Mar 2025 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
Vinay Tiwari gets international honor in nepal

खोरठा के साहित्यकार-गीतकार विनय तिवारी (दायें). और उनको मिला प्रशस्ति पत्र.

झारखंड के खोरठा के साहित्यकार-गीतकार विनय तिवारी को ‘बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान’ मिलने के कुछ ही दिन बाद नेपाल में अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिला है. इस बार नेपाल की संस्था ने उन्हें ‘विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान’ से नवाजा है.

विज्ञापन

झारखंड के जाने-माने खोरठा साहित्यकार-गीतकार विनय तिवारी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है. भारत के पड़ोसी देश नेपाल के लुंबिनी में आयोजित कार्यक्रम में धनबाद जिले के कतरास के रोआम गांव के रहने वाले खोरठा साहित्यकार को सम्मानित किया गया. नेपाल की संस्था ‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल’ ने ‘विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह’ में विनय तिवारी सहित अलग-अलग क्षेत्रों की 100 प्रतिभा को सम्मानित किया. विनय तिवारी को खोरठा साहित्य में उनके योगदान के लिए विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया. बहुमुखी प्रतिभा के धनी विनय तिवारी की रचनाएं देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती हैं. उन्हें दर्जनों सम्मान मिल चुका है.

नेपाली-हिंदी को मैत्री भाषा बनाने में सहयोग के लिए हुआ आयोजन

नेपाल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का उद्देश्य देश-विदेश की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देवनागरी लिपि के सरंक्षण-संवर्द्धन, नेपाल-भारत के संबंधों को सुदृढ़ बनाने और नेपाली एवं हिंदी भाषा को दोनों देशों की मैत्री भाषा बनाने में सहयोग करना है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सवसार से सरना धर्म कोड तक, जानें क्या है मुंडा समाज में धर्म के मायने

भारत, नेपाल, अमेरिका और तंजानिया से आये थे नामांकन

विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान (वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड) के लिए भारत, नेपाल, अमेरिका और तंजानिया से करीब 5000 आवेदन आये थे. इनमें से 100 लोगों का चयन किया गया. समारोह की अध्यक्षता आनंद गिरि मायालु ने की. प्रमुख अतिथि भंडारी लाल अहीर, विशिष्ट अतिथि बादशाह कुर्मी, विशिष्ट अतिथि डॉ जसभाई पटेल और कमल सिंह बैद ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, मेडल, अंग वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और नेपाली टोपी पहनाकर सम्मानित किया.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

47 पुरुष और 53 महिला को किया गया सम्मानित

समारोह में 18 राज्यों से 53 महिला और 47 पुरुष प्रतिभा को सम्मानित किया गया. प्रतिभा सम्मान के साथ-साथ एक दर्जन लेखकों की एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का विमोचन भी किया गया. समारोह के अंतिम सत्र में आयोजित काव्य सम्मेलन में दर्जनों कवियों ने काव्य पाठ किया.

अंतरराष्ट्रीय संस्था है शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल

‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त साहित्यिक संस्था है. हर वर्ष यह संस्था कई आयोजन करती है, जिसमें देश-विदेश के कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्यकार, शिक्षक, समाजसेवी को प्रोत्साहित किया जाता है.

इसे भी पढ़ें : खोरठा साहित्यकार एवं गीतकार विनय तिवारी को ‘बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान’

प्रश्नोत्तरी रामायण के रचयिता देवेंद्र प्रसाद चमोली भी हुए सम्मानित

कार्यक्रम के समापन के दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने कहा कि वरिष्ठ साहित्यकार देवेंद्र प्रसाद चमोली उत्तराखंड के ही नहीं, विश्व के महान साहित्यकारों में एक हैं, जिन्होंने प्रश्नोत्तरी रामायण की रचना की है, जो अध्यात्म और साहित्य जगत में अद्वितीय है. समारोह का संचालन आचार्य खेमचंद यदुवंशी शास्त्री ने किया.

इसे भी पढ़ें

सिमडेगा बना शराब तस्करी का गलियारा, गोवा से नेपाल भेजी जा रही डेढ़ करोड़ की शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए कब से किए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन, कब होगी परीक्षा?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola