ePaper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बोकारो के अंतरराष्ट्रीय चित्रकार सरोज को किया सम्मानित

Updated at : 25 Sep 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
International Painter of Bokaro Saroj Honored

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार लेते सरोज.

International Painter of Bokaro Saroj Honored: सरोज ने कहा, ‘इस सम्मान ने मेरे जीवन को एक नयी दिशा प्रदान की है. मेरी चाहत पूरी दुनिया में भारत की कला को फैलाने की है. लगातार इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं. अपना जीवन भी कला के लिए समर्पित कर दिया है.’

विज्ञापन

International Painter of Bokaro Saroj Honored| बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो के अंतरराष्ट्रीय चित्रकार सरोज मिश्रा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्यूटी ऑफ ड्रीम (तुलसी विवाह को चित्रों को दर्शाया) के लिए नयी दिल्ली में सम्मानित किया. सम्मान नयी दिल्ली के डॉ आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में ललित कला अकादमी के 64वें राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी अवार्ड सेरेमनी में प्रदान किया गया.

सरोज के सम्मान से गौरवान्वित हुआ बोकारो

समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा केंद्र के कल्चरल एंड टूरिज्म मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विभागीय सचिव विवेक अग्रवाल, ललित कला अकादमी के वाइस चेयरमैन डॉ नंदलाल ठाकुर सहित दर्जनों गणमान्य व बुद्धिजीवी शामिल हुए. सरोज के सम्मान से बोकारो के साथ झारखंड गौरवान्वित है. सरोज ने सम्मान पिता स्व ताराकांत मिश्र व माता स्व सुमित्रा देवी को समर्पित किया. इसका श्रेय परिवार और हर विषम परिस्थिति में साथ देनेवालों को दिया है.

राष्ट्रपति ने 20 कलाकारों को किया सम्मानित

अवार्ड पाने वालों में पेंटिंग में सरोज मिश्र, आनंद नाराइन, कनु प्रिया, कश्यप जयंत पी, मानस कुमार दास, निलेश आरवी, पार्थ मंडल, बी गोगोइ, रविकांत झा, टीवी मजुमदार, वीएम धोरे, फोटोग्राफी में आनंद जायसवाल, स्कप्चरल में आशीष घोष, गिरिराज शर्मा, पीपी सिंह, वीएम मोरे, प्रिंट में केसीएस प्रसन्ना, वेणुगोपाल वीजी, इंस्टालेशन में अभिषेक शर्मा के अलावे अन्य विद्या में एसएस तसी शामिल है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुनिया में भारत की कला फैलाना चाहते हैं सरोज

सरोज ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया. सरोज ने कहा, ‘इस सम्मान ने मेरे जीवन को एक नयी दिशा प्रदान की है. मेरी चाहत पूरी दुनिया में भारत की कला को फैलाने की है. लगातार इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं. अपना जीवन भी कला के लिए समर्पित कर दिया है.’

International Painter of Bokaro Saroj Honored: 5 अगस्त को हुआ था सभी कलाकारों का चयन

राष्ट्रीय ललित कला अकादमी नयी दिल्ली में 5 अगस्त को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के 70 साल पूरे होने पर 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. इसमें देश भर से 6,000 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया था. इसमें 286 कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी. प्रदर्शनी में कला के विभिन्न विधा के लोगों का चयन किया गया.

ललित कला अकादमी ने 20 कलाकारों को किया सम्मानित

इसमें 20 कलाकारों को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी ने सम्मानित किया था. अतिथियों ने भारत की कलात्मक विरासत में उत्कृष्ट योगदान के लिए सभी विजेताओं को बधाई दी थी. चयनित सभी कलाकारों को 24 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नयी दिल्ली में सम्मानित किया.

सरोज मिश्र का परिचय : एक नजर में

  • नाम : सरोज कुमार मिश्र
  • पिता का नाम : स्व ताराकांत मिश्र
  • प्रारंभिक शिक्षा : कक्षा 1 से 12वीं तक उच्च विद्यालय, सेक्टर दो डी, बोकारो इस्पात नगर, झारखंड.
  • फाइन आर्ट्स : बैचलर फाइन आर्टस व मास्टर फाइन आर्टस, बनारस हिंदू विश्व विद्यालय बनारस, उत्तर प्रदेश.
  • वर्तमान आवास : सेक्टर आठ, बोकारो इस्पात नगर, बोकारो, झारखंड
  • स्थायी आवास : गांव – मोहब्बतपरसा, थाना – रिविलगंज, जिला – छपरा, बिहार
  • सम्मान : राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सम्मान के अलावा दर्जनों सम्मान मिल चुका है
  • प्रतिनिधित्व : 1998 में शार्क पुरस्कार में गुलबर्गा विश्वविद्यालय (कनार्टक) में भारत का प्रतिनिधित्व किया, झारखंड ट्राइबल आर्ट, वाटर कलर सहित अन्य कला को लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर, डीजीपी के सामने डाले हथियार

25 से 29 सितंबर तक झारखंड में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड को वर्ष 2030 तक मलेरिया से मुक्त करने का लक्ष्य, रांची में बोले एनएचएम के शशि प्रकाश झा

झारखंड को मिले 160 नये डॉक्टर, सीएम हेमंत सोरेन ने बांटा नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola