ePaper

Bokaro News : नावाडीह में आदर्श वृद्धा आश्रम का उद्घाटन

Updated at : 20 Jan 2026 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : नावाडीह में आदर्श वृद्धा आश्रम का उद्घाटन

Bokaro News : नावाडीह में आदर्श वृद्धा आश्रम खोला गया है.

विज्ञापन

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से अटल अभ्युदय योजना के तहत आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा नावाडीह में आदर्श वृद्धा आश्रम खोला गया है. इसका उद्घाटन सोमवार को महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य फुलमती देवी व मुखिया किरण देवी ने किया.

बुजुर्गों की सेवा करना सामाजिक दायित्व और नैतिक कर्तव्य है : बेबी देवी

बेबी देवी ने कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में संयुक्त परिवार व्यवस्था कमजोर हुई है और इसके कारण कई बुजुर्ग उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं. बुजुर्गों की सेवा करना सामाजिक दायित्व और नैतिक कर्तव्य भी है. प्रमुख ने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन से ही आने वाली पीढ़ियां सशक्त बनती हैं. जिप सदस्य ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों को जनसहयोग से आगे बढ़ाया जाना चाहिए. मुखिया ने कहा कि पंचायत की ओर से भी आवश्यक सहयोग किया जायेगा. समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने बताया कि इस वृद्धा आश्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के असहाय व निराश्रित बुजुर्गों को आवास, भोजन, स्वास्थ्य जांच व देखभाल की समुचित सुविधा मिलेगी. आश्रम का उद्देश्य केवल आश्रय देना नहीं, बल्कि बुजुर्गों को पारिवारिक वातावरण देना है. मौके पर पूर्व पंसस किरण देवी, सुरेश शर्मा, राजकुमार ठाकुर, कैलाश ठाकुर, ईश्वर लाल शर्मा, उमेश कुमार, संजय सिंह, जयलाल महतो, अनवर अंसारी, पिंकी कुमारी, भुनेश्वर महतो, मदन महतो, बाबूलाल नायक, असगर हुसैन, राजन कुमार, चंदन शर्मा, अरुण कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola