Bokaro News : फुसरो नप चुनाव में कांग्रेस ने दोहरायी कहानी
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद का चुनाव परिणाम बहुत चौकाने वाला नहीं है.
विज्ञापन
फुसरो नगर परिषद का चुनाव परिणाम बहुत चौकाने वाला नहीं है. कांग्रेस व भाजपा के बीच मुख्य संघर्ष होगा, इसकी चर्चा थी. यह भी कयास लगाया जा रहा था कि दो-तीन हजार वोट ही जीत का अंतर होगा. कुछ लोग झामुमो की भी दमदार उपस्थिति की बात कह रहे थे, जो सच भी साबित हुआ. अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्मला देवी और झामुमो समर्थित प्रत्याशी बीना कुमारी ने मिल कर 19704 मत बटोरे, जबकि कुल वोटों की संख्या 34612 है. यानि कांग्रेस व झामुमो ने मिल कर करीब 60 फीसदी मत बटोर लिये. सबसे बड़ी बात यह है कि गठबंधन में
दरार के बाद भी कांग्रेस ने अपने बलबूते पिछले चुनाव की कहानी दोहरा दी. पिछले चुनाव में
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई थी. इस बार के चुनाव मेंकांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत का सबसे बड़ा कारण यह था कि बेरमो विधायक व उनके पूरे परिवार ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था. वर्ष 2018 के चुनाव में
बेरमो विधायक ने घोषणा की थी कि अगर फुसरोनप के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं जीता पाया तो बेरमो विस सीट से टिकट नहीं मांगूंगा. अंतत: उस चुनाव में
भी विधायक के पूरे परिवार ने अपनी ताकत झोंकी और चुनाव परिणाम उनके पक्ष मेंरहा. इस बार भी यही हुआ. इसके अलावा मुसलिम, बाहरी व लोकल वोटों के अलावा अन्य वर्ग से के वोटरों को भी कांग्रेस अपनी ओर आकर्षित करने में
कामयाब रही. कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट भी अच्छा रहा. दूसरी ओर भाजपा को भी सम्मानजनक 10277 वोट मिले. भाजपा का कहना है कि काफी संख्या मेंवोट का रिजेक्ट होना (करीब चार हार वोट रिजेक्ट हुए) ही उनकी हार का मुख्य कारण बना. भाजपा व कांग्रेस से इतर झामुमो का भी
नप चुनाव मेंवोट का प्रतिशत बढ़ा है और अब इस क्षेत्र में
वह एक नये राजनीतिक समीकरण की तलाश मेंहै.
पहली बार मिला महिला चेयरमैनफुसरो नगर परिषद को निर्मला देवी के रूप में पहली बार महिला चेयरमैनमिला है. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की
नप की विकास योजनाओं पर पैनी नजर रहेगी. मालूम हो कि फुसरो शहर के विकास को लेकर 1200 करोड़ रुपये की योजनाओं का प्रपोजल नगर विकास एवं आवास विभाग और झारखंड सरकार के पास भेजा गया है. इसमें मुख्य रूप से फुसरो बाजार को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फुसरो-जैनामोड़-डुमरी मार्ग को फोरलेन मेंतब्दील करने सहित फुसरो स्थित दामोदर नदी से फुसरो नगर परिषद के करगली गेट तक दामोदर नदी के किनारे मरीन ड्राइव के तर्ज पर सड़क का निर्माण व अन्य कार्य करने की योजना है. इसके अतिरिक्त फुसरो नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण तथा विकास करना है. फुसरो बाजार में
बस स्टैंड, तीन पार्क, सब्जी मंडी, विकास केंद्र और फुसरो नगर परिषद के नये कार्यालय का निर्माण सहित अन्य कई कार्य होने हैं.उपाध्यक्ष भी जा सकता है कांग्रेस के खाते में
17 मार्च को फुसरोनप उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी होना है. नवनिर्वाचित 28 वार्ड पार्षद वोट के जरिये
नप उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे. चुकि: अध्यक्ष की कुर्सी को कांग्रेस ने कब्जे मेंकर लिया है, इसलिए अब उपाध्यक्ष का पद भी कांंग्रेस कोटे में
जाने की उम्मीद जतायी जा रही है. दलीय आधार पर ही उपाध्यक्ष का चुनाव होने की संभावना है. कई ऐसे चर्चित वार्ड पार्षद हैं, जो उपाध्यक्ष पद की दौड़ मेंशामिल हो सकते हैं. इसमें वार्ड नंबर एक की रेणु सिंह व वार्ड नंबर 16 की रश्मि सिंह की चर्चा जोरों पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










