गोमिया मे जंगली हाथियों ने गांव को घेरा, भयभीत ग्रामीणों ने छतों पर चढ़कर बचाई अपनी जान

Updated at : 01 Sep 2020 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
गोमिया मे जंगली हाथियों ने गांव को घेरा, भयभीत ग्रामीणों ने छतों पर चढ़कर बचाई अपनी जान

ललपनिया के झुमरा पहाड़ के पास बलथरवा गांव को देर रात हाथियों ने चारों तरफ से घेर लिया, हाथियों के भय से ग्रामीणों ने घरों की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई. इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

गोमिया : ललपनिया के झुमरा पहाड़ के पास बलथरवा गांव को देर रात हाथियों ने चारों तरफ से घेर लिया, हाथियों के भय से ग्रामीणों ने घरों की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई. इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. यहीं नहीं, गांव से महज दस गज की दूरी में लगी मकई को हाथियों ने चट कर दिया. कुछ हांथी गांव में भी प्रवेश कर गये, और इधर उधर खाने की सामान ढूढ॔ते नजर आये.

इस घटना से गांव में रहने वाले लोग काफी भयभीत है, उन्हें ज॔गली हाथियों से बचाव का कोई उपाय नहीं सूझ रहा है. हाथियों की आहट सुनकर बच्चे घबरा गये है. आस पास के गांववालों ने आग जलाकर और शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन सारा प्रयास व्यर्थ रहा. हाथी निर्भिक होकर गांव मे ही घुम रहे है.

वहीं बगल के सटे गांव सिमराबेडा व सुवरकटवा मे भी हाथियों ने उत्पात मचा दिया है. काफी संस्था मे हाथियों का झुंड गांव मे प्रवेश कर गया है. हाथियों के आगमन से गांव में कोहराम मच गया है. हाथी फसल के साथ साथ वहीं लगे बांस को खाने खा जा रहे है. वहीं मिट्टी के घरों में रहने वाले दूसरे ग्रामीणों की छतों मे चढ़कर अपनी जान बचा रहे है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola