दुमका व बेरमो में यूपीए के सामने अपने वोट बैंक में सेंधमारी व एनडीए को बिखराव रोकने की होगी चुनौती

Updated at : 16 Oct 2020 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका व बेरमो में यूपीए के सामने अपने वोट बैंक में सेंधमारी व एनडीए को बिखराव रोकने की होगी चुनौती

दुमका व बेरमो उपचुनाव में यूपीए के सामने चुनौती

विज्ञापन

दुमका और बेरमो सीट में चुनावी रोमांच बदल गया है़ पिछले विधानसभा चुनाव से इतर इस उपचुनाव की तस्वीर बदली-बदली है़ यूपीए के सामने अपने वो

दो ध्रुवों में बंटी इस चुनाव में आर-पार की लड़ाई है़ यूपीए-एनडीए के बीच मुकाबला सीधा है़ दोनों ही खेमा एक-दूसरे के चुनावी रणनीति को ध्वस्त करने में जुटे है़ं भाजपा और आजसू इस उपचुनाव में साथ आये है़ं ऐसे में यूपीए के सामने एक नयी चुनौती सामने है़ इसबार इस खेमे का वोट बंटने के आसार नहीं है़

उधर झाविमो का भी इस चुनाव में अस्तित्व नहीं है़ पिछले चुनाव झाविमो का भी एक कोण था़ यूपीए की कोशिश होगी कि झाविमो के परंपरागत वोट बैंक को अपने तरफ मोड़े़ हालांकि झाविमो ने दोनों ही सीट पर उल्लेखनीय है प्रदर्शन नहीं किया था़ लेकिन इस उपचुनाव में एक-एक वोट कीमती होगा़

बेरमो में 16 हजार से ज्यादा वोट मिले थे आजसू को : पिछले उपचुनाव में बेरमो से आजसू प्रत्याशी काशी नाथ सिंह को 16534 वोट मिले थे. इसबार आजसू ने भाजपा को समर्थन दिया है़ यह बड़ा मार्जिन होगा़ आजसू अपना वोट ट्रांसफर करा पाया, तो यूपीए के सामने चुनौती होगी़ वहीं झाविमो प्रत्याशी को 1997 वोट मिले थे़ जदयू प्रत्याशी को दो हजार से कम वोट मिले थे. पिछले चुनाव परिणाम से भी साफ है कि लड़ाई कांग्रेस व भाजपा के बीच ही केंद्रीत थी़

एनडीए के लिए मार्जिन पाटना चुनौती होगी

पिछले विधानसभा चुनाव में दुमका विधानसभा से झामुमो के हेमंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी को 13,188 मतों से पराजित किया था. वहीं बेरमो सीट से कांग्रेस के राजेंद्र सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो को 25,172 वोट से पराजित किया था. दोनों ही सीट पर यूपीए की जीत हुई थी़ एनडीए के लिए चुनौती होगी कि इस मार्जिन को पूरा करे़ हालांकि दुमका सीट पर पिछले चुनाव में भी आजसू का कोई उम्मीदवार नहीं था़

दुमका सीट

हेमंत सोरेन, झामुमो 81,007

लुईस मरांडी,भाजपा 67,819

अंजुला मुर्मू, झाविमो 3,156

मार्शल टुडू,जदयू 2,409

डेविड टुडू,झामुमो (यु) 1,102

बेरमो सीट

राजेंद्र सिंह,कांग्रेस 88,945

योगेश्वर महतो,भाजपा 63,773

काशीनाथ सिंह,आजसू 16,534

राम किंकर पांडेय,झाविमो 1,997

सविता देवी,जदयू 1,806

एस अंसारी,झामुमो(यु) 583

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola