Bokaro News : चास में नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चास में नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न

Bokaro News : चास में नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न हुआ.

विज्ञापन

चास की कृष्णापुरी कॉलोनी में नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सोमवार को संपन्न हुआ. अंतिम दिन राम कथा सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भजन संगीत भी प्रस्तुत किया. कथा में ऋषिकेष से पधारे बालव्यास विनोदानंद ठाकुर जी महाराज ने कहा कि रामराज्य केवल एक ऐतिहासिक काल नहीं, बल्कि एक शाश्वत आदर्श शासन प्रणाली है. भगवान राम का आदर्श था कि राजा का पद व्यक्तिगत सुख के लिए नहीं, बल्कि प्रजा की सेवा और सुरक्षा के लिए होता है. रामराज्य में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता. समाज में भेदभाव, घृणा और ईर्ष्या का अभाव नहीं होता है. रामराज्य की स्थापना किसी बाहरी शक्ति या सरकार द्वारा नहीं, बल्कि नागरिकों के हृदय परिवर्तन और उनके आचरण में राम के गुणों को उतारने से होती है. जब प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने लगे, तो घर-घर और समाज में रामराज्य स्वतः स्थापित हो जाता है. मौके पर यजमान उमेश पांडेय, अरविंद राय, संजय सिंह, विटेन, राहुल, सूरज, निप्पु, नरेंद्र पांडेय, अनिता सिंह, पार्षद संजू देवी, अरविंद पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे. भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

तेतुलिया में चार दिवसीय चड़क पूजा संपन्न

चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत सियालजोरी पंचायत के तेतुलिया गांव स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय चड़क पूजा व मेला का समापन सोमवार को हुआ. रविवार को भक्तों ने करीब 50 फीट ऊंचे लकड़ी के खंभे पर झूला झूल कर अपनी आस्था का प्रदर्शन किया. सोमवार को बासी मेला एवं आलकाप कार्यक्रम हुआ. 16 मई को भक्तों ने निर्जला उपवास रख कर तालाब में स्नान किया और लोटन सेवा (दंड) देकर गाजे-बाजे के साथ शिव मंदिर पहुंचे. रात्रि में छऊ नृत्य प्रतियोगिता हुई. इस अवसर पर चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक भी पहुंचे और मंदिर में पूजा की. आयोजन में सोलह आना दिगर मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष बिदेशी कुम्भकार, संजीव सिंह, बलराम चटर्जी, मिहिर सिंह, मधुसूदन रवानी, यादू रवानी, हेमंत कुम्भकार, बीरबल कुम्भकार, परीक्षित दास, भरत कुम्भकार, सुबोध रवानी आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola