Jharkhand: बोकारो के गोमिया प्रखंड कार्यलय में कर्मचारियों की भारी कमी, विकास का कामकाज हो रहा प्रभावित

Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Sep 2022 1:10 PM

विज्ञापन

बोकारो के गोमिया प्रखंड में विकास का कामकाज प्रभावित हो रहा है. इसकी वजह है कर्मचारियों व अधिकारियों की कमी. जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों के निबटारे के लिए आये आवेदन भी कई दिनों से पेंडिंग पड़ा है.

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो के गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कर्मचारियों की भारी कमी है. जिसके चलते कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है. प्रखंड के प्रधान सहायक का पद दो माह से रिक्त है. जो कि 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे.

उसी प्रकार प्रखंड में कृषि पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, प्रसार पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी एवं आपूर्ति पदाधिकारी का कार्य भी अतिरिक्त प्रभार पर चल रहा है. इसके अलावा पंचायत सेवक एवं जन सेवक की भी भारी कमी है. आपको बता दें कि प्रखंड में मात्र छः पंचायत सेवक है. और सभी को चार से पांच पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है जिससे पंचायतों के कामकाज के संचालन में काफी परेशानियां आ रही हैं.

जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों के निबटारे के लिए आये आवेदन भी कई दिनों से पेंडिंग पड़ा है. गोमिया अंचल कार्यालय में प्रधान सहायक एवं सहायक कर्मियों, अंचल निरीक्षक का कार्य करीब दो-तीन वर्षों से अतिरिक्त प्रभार से चलाया जा रहा है. हल्का कर्मचारियों के कमी के कारण एक हल्का कर्मचारी को 3-4 हल्का का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इस संबंध में जब अंचलाधिकारी सदींप अनुराग टोपनो से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के संबंध में जिला प्रसासन को अवगत करा दिया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी कार्यालय का कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है.

वहीं बीडीओ कपिल कुमार ने कहा है कि रिक्त पद पर कामकाज अतिरिक्त प्रभार से चल रहा है. कई बार जिला प्रसासन की मदद से भी प्रखंड में चल रहे विकास के कार्यों को गति देने का काम किया जाता है, ताकि विकास के कार्यो के संचालन में किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न न हों.

इधर भाकपा माले गोमिया के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए उपायुक्त बोकारो के अलावा मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेज रिक्त पड़े कर्मचारियों के पदस्थापन करने की मांग की है.

रिपोर्ट- नागेश्वर कुमार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola