Bokaro News: बोकारो में गर्मी का कहर : सूरज बरसा रहा आग,

Updated at : 23 Apr 2025 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: बोकारो में गर्मी का कहर : सूरज बरसा रहा आग,

Bokaro News: दिन का पारा 42 डिग्री के करीब, तेज धूप से बढ़ी बेचैनी

विज्ञापन

Bokaro News: बोकारो में मौसम ने एक बार फिर से अपना मिजाज बदल डाला है. तेज धूप और गर्मी पड़ रही है. गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रह रहा है. जिसके कारण लोग धूप में निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं. हालांकि पिछले कई दिनों से तेज हवा और हुए बारिश के कारण सप्ताह भर ऊपर से मौसम के मिजाज में पूरी तरह से नमी छाई रही थी. यहां तक की सूर्य का दर्शन भी दुर्लभ हो गया था. लेकिन एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. इसके बाद से ही तापमान का पारा भी एकाएक ऊपर चढ़ गया है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि सुबह सूर्य तो नहीं निकले. लेकिन 9 बजे के बाद जैसे ही सूर्य के दर्शन हुए टेंपरेचर बढ़ता चला गया. लोगों को गर्मी का भरपूर अनुभव हुआ. दोपहर में उमस भरी गर्मी से भी लोग काफी परेशान हुए.

दिन में सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा. लोग घरों में ही कैद रहे. जो बाहर निकले भी तो धूप से बचते हुए नजर आये. लोग पेड़ की छावं तलाशते रहे. अप्रैल माह के शुरुआत होने के साथ ही चिल्लाती धूप लोगों को अच्छा खासा परेशान किया था. लेकिन बीच में मौसम की नरमी ने काफी हद तक लोगों को राहत पहुंचाया. लेकिन इधर तीन दिन से बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी का भरपूर एहसास होना शुरु हो गया है. आमजन अभी ऐसे हालात पर जून की गर्मी सोच कर परेशान है. जहां सूरज से बरसती आग बदन को झुलसा रही है. वहीं लू के थपेड़े सफर में मुश्किल बने हुए हैं. लोग ऐसे में छांव और शीतल पेय खोज रहे हैं.इसके अलावा कड़ी धूप से बचाव को लेकर लोग छाता तो कई युवतियां सर पर दुपट्टा ओढ़े हुए अपना बचाव करते हुए नजर आये.

आयुर्वेदिक डॉक्टर बीएन सिंह ने बताया कि लगातार तापमान के वृद्धि से लू लगने की संभावना बनी रहती है. इससे बचने के लिए लगातार तरल पदार्थ का सेवन करते रहना चाहिए. जरुरत पड़ने पर ही धूप में निकलें. धूप से जितना हो सके बचने का प्रयास करें. निकलना ही पड़े तो सिर को और शरीर को ढककर रखें. बाइक में चलने पर हेलमेट अवश्य पहनें और शरीर को कपड़े से ढककर रखें. प्यास लगने पर पानी पीते रहें. कहा कि गर्मी और धूप में लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है. इसे देखते हुए सावधानी बरतें.

गर्मी से बचाव के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाएं

खूब पानी पिएं : शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरुरी है. नियमित अंतराल पर पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें.

धूप से बचें : अनावश्यक रुप से धूप मैं निकलने से बचें. यदि निकलना जरुरी हो तो छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करें.

हल्के कपड़े पहनें : सूती और ढीले ढाले कपड़े पहनें, जो हवा को आसानी से पास होने दें.

भारी भोजन से परहेज : मसालेदार और तैलीय भोजन से बचें. अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करें.

शारीरिक गतिविधि कम करें : गर्मी के दौरान अत्यधिक परिश्रम और व्यायाम से बचें.

बच्चों और बुजुगों का रखें ध्यान

बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें.लू के लक्षण पहचानें : चक्कर आना, तेज सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी या तेज बुखार जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola