उग्रवाद प्रभावित इलाके में ग्रेडर मशीन में लगायी आग, जांच में जुटी पुलिस
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Jul 2020 10:25 AM
महुआटांड़ : बोकारो जिले के महुआटांड़ के उग्रवाद प्रभावित खखंडा गांव में बीती रात साढ़े 11 बजे ग्रेडर मशीन को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ये नक्सली घटना है या अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. वारदात को अंजाम देने वाले लोग बाइक पर सवार होकर यहां पहुंचे थे.

बोकारो जिले के महुआटांड़ के उग्रवाद प्रभावित खखंडा गांव में देर रात ग्रेडर मशीन को आग के हवाले कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है या अपराधियों ने दहशत फैलाने को लेकर मशीन में आग लगायी है. पुलिस इस दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है.
पुलिस ने जानकारी दी है कि घटनास्थल से कोई पर्चा नहीं मिला है. ये ग्रेडर मशीन डेढ़ करोड़ रुपये की है. ग्रेडर मशीन की केबिन में आग लगायी गयी है. ललपनिया-नया मोड़ पथ का जीर्णोद्धार कर रही ईस्ट इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी की ग्रेडर मशीन में आग लगायी गयी है.
इमोशन स्प्रे मशीन को भी जलाने का प्रयास किया गया था, जो विफल रहा. एक रोलर भी खड़ी थी. जिसे छोड़ दिया गया है. जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी विष्णु साहा घटनास्थल पर मौजूद हैं. आपको बता दें कि खखंडा गांव उग्रवाद प्रभावित है. लुगू की घोर तलहटी में स्थित है. वारदात को अंजाम देने वाले लोग बाइक से आये थे. ग्रेडर मशीन की केबिन को आग के हवाले कर चलते बने.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए