Bokaro News : बोकारो से वेल्लोर जाना होगा आसान
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 09 Mar 2026 11:49 PM
Bokaro News : बोकारो के लोगों पोदनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिलेगी.
बोकारो और आसपास के उन मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत की खबर है, जो इलाज के लिए वेल्लोर जाते हैं. अभी तक इस क्षेत्र के यात्रियों के लिए दक्षिण भारत जाने के लिए मुख्य रूप से धनबाद–एल्लेपी एक्सप्रेस ही विकल्प था. अब एक नयी ट्रेन पोदनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस की भी सुविधा मिलेगी. भारतीय रेल ने पहली बार बोकारो को अमृत भारत एक्सप्रेस से जोड़ने का निर्णय लिया है. यह साप्ताहिक ट्रेन तमिलनाडु के पोदनूर से चल कर धनबाद तक जायेगी. बोकारो स्टील सिटी स्टेशन में भी इसका ठहराव होगा. जारी समय सारिणी के अनुसार 16619 पोदनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को पोदनूर से रवाना होगी. सोमवार की सुबह करीब चार बजे धनबाद पहुंचेगी. वापसी में 16620 धनबाद–पोदनूर अमृत भारत एक्सप्रेस सोमवार को धनबाद से प्रस्थान करेगी व बुधवार को पोदनूर पहुंचेगी. यह ट्रेन 15 मार्च से नियमित रूप से चल सकती है.
इन स्टेशनों में होगा ठहराव
पोदनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव कोयंबटूर, तिरुपुर, इरोड, सलेम, कटपड़ी, तिरुपति, विजयवाड़ा, रायगड़ा, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हथिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इससे झारखंड के औद्योगिक क्षेत्रों का दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों से सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










