Bokaro News : जीएम ने केंद्रीय अस्पताल के कार्यों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जीएम ने केंद्रीय अस्पताल के कार्यों का लिया जायजा

Bokaro News : सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम रंजय सिन्हा ने केंद्रीय अस्पताल में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम रंजय सिन्हा ने शुक्रवार को केंद्रीय अस्पताल ढोरी में चल रहे भवन नवीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया. विभिन्न वार्डों और निर्माणाधीन हिस्सों तथा मरीजों के लिए बन रहे रेस्ट रूम का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर मुख्य रूप से एसओ (सिविल) मनोज कुमार शाह और अस्पताल के सीएमओ डॉ संजय सिन्हा, डॉ पुनीत कुमार, मजदूर नेता धीरज पांडेय समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे. जीएम ने ठेकेदार और विभागीय टीम को काम में तेजी लाने के निर्देश दिये. कहा कि केंद्रीय अस्पताल को और अधिक सुविधायुक्त और स्वच्छ बनाना है. निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो. कुछ समय में अस्पताल का स्वरूप बदला हुआ नजर आयेगा. उन्होंने एसओ सिविल को नियमित रूप से कार्य की मॉनिटरिंग और निर्धारित समय में काम पूरा कराने का निर्देश दिया. वहीं, सीएमओ ने अस्पताल की अन्य चिकित्सा जरूरतों और संसाधनों के बारे में जीएम को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola