Bokaro News : जीएम ने किया भूमिगत आग का निरीक्षण

Bokaro News : ढोरी एरिया की बंद कारो स्पेशल इंकलाइन के समीप भड़की भूमिगत आग
Bokaro News : प्रतिनिधि, फुसरो. सीसीएल ढोरी एरिया के मकोली स्थित बंद कारो स्पेशल इंकलाइन के समीप भूमिगत आग भड़क गयी है. यहां जमीन से धुएं और गैस के साथ आग की लौ निकल रही है. भूमिगत आग की जानकारी मिलने पर सीसीएल ढोरी जीएम रंजय सिन्हा, ढोरी खास पीओ मृत्युंजय कुमार, फुसरो नगर के पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, वार्ड पार्षद बिनोद चौहान व यूनियन नेता शिवनंदन चौहान ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अगलगी स्थल पर टैंकर के माध्यम से लगभग 56 हजार लीटर पानी डालकर आग बुझायी गयी. हालांकि आग पूरी तरह नहीं बुझी है और अंदर ही अंदर धधक रही एवं अन्यत्र जगहों से छेद कर धुएं के साथ गैस निकलने लगीं, उक्त स्थल पर भी पानी की बौछार की गयी. भूमिगत आग से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सैकड़ों की आबादी बसी है. यहां 32 यूनिट क्वार्टर निर्माण है. यहां लगभग 200 की आबादी बसी है. जीएम श्री सिन्हा ने कहा कि आग को बुझाने के लिए सीसीएल की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा है, जल्द ही आग को पूरी तरह बुझा लिया जायेगा. कहा कि अगलगी स्थल पर बालू व मिट्टी से फिलिंग कर पौधरोपण का कार्य कराया जायेगा. नप के पूर्व उपाध्यक्ष श्री नोनिया ने कहा कि भूमिगत आग अंदर ही अंदर भड़क रही थी, जो दो दिनों से चिंगारी निकल रही है. बताया कि भूमिगत आग के कारण कुछ पौधा एवं दो पेड़ भी जलकर नष्ट हो गये है. फिलल आग को बुझाने के लिए सीसीएल द्वारा पहल की जा रही है. दो से तीन दिनों के रेस्क्यू के बाद आग को बुझा लिया जायेगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में पूर्व में भूमिगत खदान संचालित थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था. संभवत: बंद पड़ी भूमिगत खदान में बचे हुए कोयले को ऑक्सीजन मिलने से उसमें आग लग गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




