Bokaro News : फुसरो नप को स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला राज्य में 50वां रैंक

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : फुसरो नप को स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला राज्य में 50वां रैंक

Bokaro News : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में झारखंड के प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर में फुसरो नगर परिषद को राज्य में 50वां और राष्ट्रीय स्तर पर 807वां रैंक प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन

फुसरो, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में झारखंड के प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर में फुसरो नगर परिषद को राज्य में 50वां और राष्ट्रीय स्तर पर 807वां रैंक प्राप्त हुआ है. साथ ही फुसरो नप को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है. यह सर्वेक्षण 22 से 27 मार्च 2025 तक राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कराया गया था. फुसरो नप के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है. पदाधिकारियों का कहना है कि आगे होने वाले सर्वेक्षण में और मेहनत की जायेगी. स्वच्छता के मामले में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है और लोग भी जागरूक हुए हैं. इसे बरकरार रखा जायेगा. फुसरो शहर को स्वच्छ रखने में जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola