Bokaro News : कथारा में पांच दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 17 Mar 2025 10:33 PM
Bokaro News : कथारा स्थित क्षेत्रीय ग्राउंड में सीसीएल कथारा कोलियरी प्रबंधन की ओर से एनसीआरएपी के तहत आयोजित पांच दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई.
कथारा. कथारा स्थित क्षेत्रीय ग्राउंड में सीसीएल कथारा कोलियरी प्रबंधन की ओर से प्राकृतिक और समुदाय संसाधन वृद्धि योजना (एनसीआरएपी) के तहत आयोजित पांच दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई. इसमें परियोजना से सटे कथारा, बांध, झिरकी, सरहचिया, बोडिया उत्तरी, दक्षिणी सहित अन्य पंचायतों के 17 गांवों की 32 टीमें भाग ले रही हैं. क्षेत्र के जीएम संजय कुमार, जीएम ऑपरेशन सीबी तिवारी, कथारा कोलियरी पीओ डीके सिन्हा, जारंगडीह पीओ बिनोद कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. जीएम ने कहा कि खेलकूद का बढ़ावा देना कंपनी की प्राथमिकता है.
संडे बाजार और बारीग्राम सेमिफाइनल में
प्रतियोगिता का पहला मैच बांध पंचायत और संडे बाजार के बीच हुआ. इसमें 3-0 से संडे बाजार विजयी रहा. दूसरे मैच में बारीग्राम ने करमाटांड़ को पेनाल्टी में 5-3 से, तीसरे मैच में गोमिया इलेवन ने बोडिया दक्षिणी को पेनाल्टी में 5-0 से और चौथे मैच में नई बस्ती ने कथारा को 4-2 से हराया. इसके बाद हुए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में संडे बाजार ने गोमिया इलेवन को 2-1 से और दूसरे क्वार्टर फाइनल में बारीग्राम ने नई बस्ती को 2-0 से हराया. पहले मैच में संडे बाजार के अशीत मंडल, दूसरे मैच में बारीग्राम के विशाल कुमार, तीसरे मैच में गोमिया के सनोज कुमार रहे मैन ऑफ द मैच रहे. मैचों में निर्मल मांझी, नीरज विश्वकर्मा, रामू सोरेन, मनसा मांझी, रणवीर टुडू ने रेफरी और पिंटू कुमार ने उद्घोषक की भूमिका निभायी. प्रतियोगिता के आयोजन में समिति के अशोक कुमार, एनके त्रिपाठी, आरएस मिश्रा, राजेंद्र विश्वकर्मा, राज्य स्तरीय खिलाड़ी मो जानी, बाबू मुंडा, जुगनू यादव, हेमंत कुमार अहम भूमिका निभा रहे हैं. प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर एसओ पीएण्डपी अर्जुन प्रसाद, एसओसी संजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एसके गुप्ता, खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल, चंदन कुमार, एसके सिंह, देवनंदन सिंह, अवनीश कुमार, निरंजन विश्वकर्मा, मजदूर प्रतिनिधि निजाम अंसारी, शमसुल हक, कमलेश कुमार गुप्ता, बैरिस्टर सिंह, बोडिया उत्तरी मुखिया कामेश्वर महतो, बोडिया दक्षिणी के पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










