Bokaro News : अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

Bokaro News : झारखंड अग्निशमन विभाग बोकारो व चास की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

झारखंड अग्निशमन विभाग बोकारो व चास की ओर से मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की गयी. अग्निशमन कार्यालय में कर्मियों ने दो मिनट मौन रख कर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी और सेवा भावना से कार्य करने का संकल्प लिया. अग्निशमन पदाधिकारी बोकारो भगवान ओझा ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में एक मालवाहक जहाज में आग लग गयी थी. अग्निशमन कार्य के दौरान 66 कर्मी वीरगति को प्राप्त हो गये थे. उन्हीं की याद में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है. श्री ओझा ने बताया कि मंगलवार को मालती लक्जरिया सिटी सेक्टर 6, सेक्टर-04 वृंदावन नर्सिंग होम, नटखट स्वीट्स, सत्यम अस्पताल में मॉकड्रिल कर लोगों को आग से बचाव का गुर सिखाया और अग्नि सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव की जानकारी दी गयी.

चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को दी गयी अग्नि सुरक्षा की जानकारी

केएम मेमोरियल हॉस्पिटल चास में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. चास फायर स्टेशन के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को अग्नि सुरक्षा व बचाव के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी. इसका डेमो भी दिखाया गया. अग्निशमन यंत्रों व संसाधनों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया. मौके पर अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ विकास कुमार पांडेय, फायर ऑफिसर बिनोद कुमार सिंह, मो जुनैद, रॉकी कुमार झा, सुनेश्वर सिंह, शहनवाज खान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola