बोकारो में ज्वेलरी दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Sep 2025 5:08 PM

विज्ञापन

आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद दमकल गाड़ियां, Pic Credit- आकाश कर्मकार

Bokaro Fire News: बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो स्थित एमए ज्वेलर्स में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए चार दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तीन घंटे बाद भी पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका. आग के कारण एक युवती बेहोश हो गई और लाखों का नुकसान होने का अनुमान है.

विज्ञापन

Bokaro Fire News: आकाश कर्मकार, फुसरो (बोकारो): बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो स्थित चर्चित आभूषण दुकान एमए ज्वेलर्स में सोमवार की सुबह 11 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आग लगने के तुरंत बाद उसे बुझाने के लिए सीसीएल ढोरी, बीएंडके क्षेत्र, डीवीसी चंद्रपुरा और झारखंड सरकार की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि साढ़े तीन घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पाया जा सका.

विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने पर बेरमो पुलिस और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. गोपाल दास और रामानंद दास भी मौके पर पहुंच चुके हैं.

Also Read: JMM विधायक दशरथ गागराई पर फर्जी सर्टिफिकेट का आरोप, चुनाव आयोग ने दिया जांच का आदेश

कपड़े के गोदाम से धुंआ निकलते देखा तब हुई जानकारी

जानकारी के मुताबिक दुकान खुलने के बाद लोगों ने उसी बिल्डिंग के दूसरे तल्ले पर मौजूद गोपाल दास के बड़े भाई देवीदास की दुकान मोती मार्ट ड्रेसेज के गोदाम से धुंआ निकलते देखा. तब जाकर लोगों को आग लगने की आशंका हुई. इसके बाद लोगों ने आग लगने की जानकारी दी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि यह धीरे-धीरे यह एमए ज्वेलर्स तक आ पहुंची.

धुएं के कारण एक युवती हो गयी थी बेहोश

आग के धुएं की वजह से आभूषण दुकान में कार्यरत एक युवती बेहोश हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. वहीं, आभूषण दुकान के नीचे स्थित कपड़े की दुकान मोती मार्ट ड्रेसेज में रखे कपड़े स्थानीय लोगों की मदद से हटाया गया, ताकि आग कपड़े की दुकान तक न पहुंचे. सामाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था. आग लगने से कितना नुकसान हुआ है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों का नुकसान हुआ है.

Also Read: माउस में क्लिक किए बिना टिक हो रहे थे आंसर! SSC CGL में सिस्टम हैकिंग गैंग का खुलासा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola