Bokaro News : चतरोचट्टी के नरकंडी गांव में खलिहान में लगी आग

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 28 Nov 2025 1:03 AM

विज्ञापन

Bokaro News : खलिहान में रखा हुआ धान जलकर बर्बाद

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया. गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नरकंडी गांव में बुधवार को अचानक खलिहान में आग लगने से धान एवं पुआल जल कर राख हो गया. आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोगों ने बाल्टी एवं अन्य चीजों से पानी लाकर आग पर काबू पाया. ग्रामीणों ने बताया कि रेवा महतो और प्रयाग महतो के पुआल और सुखारी महतो एवं रामचंद्र महतो के खलिहान में धान रखा हुआ था, जिसमें से अचानक आग लगने से खलिहान में रखा हुआ धान जलकर बर्बाद हो गया. आग के लपटों के साथ उठी चिंगारी से बगल के खलिहान में रखे पुआल में भी आग लग गयी. ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया गया होता, तो शायद आस-पास के खेतों में लगी धान की फसल भी जल जाती. भुक्तभोगी किसान ने सीओ से मुआवजे की मांग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola