Bokaro News : वेल्डिंग के दौरान लगी आग, बाइक जली
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : खेतको में वेल्डिंग के दौरान एक बाइक में आग लग गयी.
विज्ञापन
पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको कर्बला के समीप मुज्जमिल वेल्डिंग गैराज में बुधवार की शाम को एक बाइक में वेल्डिंग के दौरान आग लग गयी. पेट्रोल टंकी भी फट गयी, जिसके कारण जोरदार आवाज हुई. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए धूल, मिट्टी व पानी डाल कर आग बुझायी. गैराज मिस्त्री ने बताया कि बाइक का स्टैंड टूट गया था. उसकी वेल्डिंग की जा रही थी. समय पर आग नहीं बुझायी जाती तो सामने के जेनरल स्टोर व घर को भी चपेट में ले सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










