Bokaro News : सेवानिवृत्त कोलकर्मियों को दी गयी विदाई
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 31 Mar 2025 10:36 PM
Bokaro News : बीसीसीएल की दुगदा कोल वाशरी के फिल्ड असिस्टेंट सिदाम मांझी और सुपरवाइजर गोखुल महतो को सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी.
दुगदा. बीसीसीएल की दुगदा कोल वाशरी के फिल्ड असिस्टेंट सिदाम मांझी और सुपरवाइजर गोखुल महतो को सेवानिवृत्त होने पर मिलन केंद्र में समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता वाशरी के पीओ एसके शर्मा और संचालन धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री उमेश सिंह व फोरमैन इंचार्ज भीमलाल महतो ने किया. अधिकारियों व कर्मियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यकाल की प्रशंसा की और सम्मानित किया. उपहार दिये. मौके पर अभियंता अभिषेक कुमार, डॉ मुकेश कुमार, ओवरसियर महेंद्र मीना, मुनि राज मीना, चंचल कुमार, बीएमएस नेता एसके मिश्रा, गोपाल चक्रवर्ती, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुमार, संजीव सिन्हा, हीरो महतो, राजू प्रसाद, मंगर महतो, सुनीता देवी, लखेश्वरी देवी, इलियास खान, महावीर ठाकुर, भागीरथ महतो, जग्गू ठाकुर, कन्हाई झा, इंद्रमणि चौहान, राजू राम, बीरबल डोम आदि उपस्थित थे.
खासमहल कोनार परियोजना के पेलोडर ऑपरेटर सेवानिवृत्त
गांधीनगर. सीसीएल बीएंडके एरिया की खासमहल कोनार परियोजना के पेलोडर ऑपरेटर सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव को सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को पिट ऑफिस परिसर में समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. मैनेजर सुमेधानंदन ने उन्हें बुके व उपहार दिये. उनके कार्य की सराहना की. मौके पर अभियंता दीपक कुमार, संतोष कुमार, डीपी मौर्या, दौलत राम, सुरेश कुमार, अल्फ्रेड जोसेफ, रोशन कुमार, कयूम अंसारी, सरफराज आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










