Bokaro News : अकीदत के साथ अदा की गयी अलविदा जुमे की नमाज

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 21 Mar 2026 1:01 AM

विज्ञापन

Bokaro News : बेरमो कोयलांचल के मस्जिदों में जुटे अकीदतमंद, मांगी देश में अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, फुसरो. रमजान के आखिरी जुमे की अलविदा नमाज बेरमो कोयलांचल के सभी मस्जिदों में शुक्रवार को अदा की गयी. नमाज को लेकर सभी मस्जिदों में काफी संख्या में बड़े-बुजुर्ग, युवा-बच्चों का जुटान हुआ. फुसरो, रहीमगंज, पटेलनगर, भेड़मुक्का, पुराना बीडीओ आफिस, अमलो, ढोरी स्टाफ क्वार्टर, घुटियाटांड़ आदि मस्जिदों में रोजेदारों ने जमाअत के साथ अलविदा की नमाज अदा की. पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित जामा मस्जिद में कारी सादिक हुसैन में अलविदा की नमाज पढ़ायी. उसके पूर्व खुत्बे में रमजान की फजीलत बयान करते हुए कहा कि रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अहम माना गया है. इसी दिन को जुम्मतुल विदा (अलविदा जुमा)कहा जाता है. मुसलमान इस दिन अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं कि उन्हें खुदा ने यह दिन देखना नसीब किया. अकीदतमंदों ने नमाज के बाद देश की तरक्की व खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ मांगी.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola