Bokaro News : जेइइ एडवांस्ड में बोकारो के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 01 Jun 2026 11:36 PM
Bokaro News : जेइइ एडवांस्ड में बोकारो के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है.
जेइइ मेन के बाद एडवांस्ड-2026 में बोकारो के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थियों ने आर्यन ने ऑल इंडिया कॉमन रैंक में 1097वां और जनरल इडब्ल्यूएस श्रेणी में 128वां रैंक प्राप्त किया. ईशान सिन्हा ने 2584वां, के सूर्या नारायण ने 9738वां , प्रियांशु राज ने 15338वां (इडब्ल्यूएस रैंक-2082), आदित्य रंजन ने 15388 वां, नारायण रॉय ने 15755वां, ऋशु राज ने 18372वां (इडब्ल्यूएस रैंक-4941), सिद्धांत सिन्हा ने 24285वां और अवी कुमार ने 26095वां रैंक (ओबीसी-एनसीएल रैंक-7415) प्राप्त किया. चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, स्कूल कमेटी अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नर्मेन्द्र कुमार व उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी. स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने मिठाई खिलायी. सचिव और प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग से सफलता मिली है.
ये भी रहे सफल
दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता पायी है. समाचार लिखे जाने तक 16 विद्यार्थियों के सफल होने की सूचना है. अखिल भारतीय स्तर पर एससी कैटेगरी में अमन राज अमन ने 651वां और तन्मय कुमार ने 970वां रैंक हासिल किया. अनुज का कॉमन रैंक लिस्ट में एआइआर 3513 रहा. सभी श्रेणियों में सूर्यांश, क्रांति कृष महतो, कुमार अनमोल, ध्रुव सत्यम, रिद्धिम गुप्ता, सैयद अरहम अशरफ, आयुष राज आदि भी सफल रहे. प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने सभी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
डीएवी स्कूल सेक्टर-04 बोकारो की छात्रा अमर ज्योति ने कॉमन रैंक लिस्ट में एआइआर 10249वां और छात्र मो फैज़ान रज़ा ने एआइआर कैटेगरी में 4780वां रैंक हासिल किया. अन्य कई विद्यार्थियों ने भी सफलता अर्जित की है. प्राचार्य एसके मिश्रा ने इन्हें बधाई देते हुए कहा कि इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना गौरव की बात है. समर्पण, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. शिक्षकों ने भी सफलता पर खुशी जतायी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










