डीडीसी ने सुनी आमजन की समस्याएं, लोक संवाद में 22 लोगों ने लगाई फरियाद

Updated:
विज्ञापन

लोक संवाद में मौजूद डीडीसी

बोकारो में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में 22 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीडीसी ने अधिकारियों को समय सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को लोक संवाद ‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं व शिकायतें सुनीं. जनसुनवाई के दौरान 22 मामला प्राप्त हुए. डीडीसी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारी को त्वरित व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

समस्याओं का त्वरित होगा निराकरण

डीडीसी ने जिला प्रशासन को जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध बताया. लोक संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि आम नागरिक को सरकारी कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़े.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही आवेदक को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाये.

इन मामलों की हुई सुनवाई

लोक संवाद में भूमि संबंधी विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, राशन कार्ड समेत अन्य जनहित से जुड़े मामले आये. मौके पर प्रशिक्षु आइएएस अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, डीपीआरओ शफीक आलम, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत हेमलता बून, एडीडीएस सुचिता किरण, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola