राष्ट्रगान से शुरू हुई हर घर तिरंगा बाइक रैली, सीटीपीएस से मुख्य द्वार तक गूंजे देशभक्ति के नारे

Updated:
विज्ञापन

रैली में मौजूद डीवीसी कर्मी, अधिकारी व अन्य

चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बाइक रैली निकाली गई। सीजीएम रामकुमार अनुभवी ने राष्ट्रहित में कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया।

विज्ञापन

डीवीसी सीटीपीएस प्रबंधन ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बाइक रैली निकाली. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. इसके बाद बाइक रैली डी टाइप क्षेत्र से गुजरते हुए चंद्रपुरा प्लांट के मुख्य द्वार तक पहुंची. यहां एक सभा भी आयोजित की गयी.

राष्ट्रहित में कर्तव्यों का करें पालन

मौके पर सीजीएम सह परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी ने कहा कि अपने राष्ट्र के प्रति सभी को निष्ठावान रहते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए. उन्होंने डीवीसी कर्मियों से हर हाल में राष्ट्र की उन्नति के लिए अपनी भूमिका निभाने की अपील की.

मौके पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण) राजेश कुमार, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) नीरज सिन्हा, सीआइएसएफ के उप कमांडेंट बेहरुल इसलाम लस्कर, एसी पुनीत राठी, इंस्पेक्टर गौतम राय, यशवंत सिंह सहित सीटीपीएस के सूर्या दलाई, मुकेश कुमार, अभिमन्यु सिंह, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, सुधांशु रंजन, अक्षय कुमार, अनिमेष गिरी, अनुतोष एक्का, वासुदेव, अमूल सिंह सरदार, अभिनंदन कुमार, मीता मंडल, निशि प्रिया, सीमा महतो, सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजीत कुमार निराला, अजय कुमार, अनिमेष गिरी, बबली झा, रामकुमार दुबे, मो. इमाम, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान सहित अन्य लोग शामिल थे.


विज्ञापन
Rakesh Verma

लेखक के बारे में

By Rakesh Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola