ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली व सर्विलांस ऑडिट के महत्व से अवगत हुए कर्मी

बीएसएल : आइएसओ 50001: 2018 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली का सर्विलांस ऑडिट
बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट में गुरुवार से तीन दिवसीय ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली का सर्विलांस ऑडिट आइएसओ 50001:2018 कार्यक्रम गुलशन कुमार, मुख्य महा प्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन विभाग) की अध्यक्षता में शुरू हुआ. मेसर्स टीयूवी के बाहरी लेखा परीक्षक कौशिक चक्रवर्ती (टीम लीडर) व विकास गुप्ता (सदस्य) के द्वारा सर्विलांस ऑडिट किया जा रहा है. अनुपमा तिवारी, महा प्रबंधक (बिज़नेस एक्सीलेंस) ने लेखा परीक्षकों का स्वागत किया. श्री गुलशन ने ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली व सर्विलांस ऑडिट का महत्व बताया. बीएसएल के इन विभागों का किया जा रहा है सर्विलांस ऑडिट ISO 50001: 2018 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत बोकारो स्टील प्लांट के सीओ एंड सीसी, सिंटर प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, हॉट स्ट्रिप मिल, ऊर्जा प्रबंधन विभाग, डीएनडब्ल्यू, आइ एंड ए, इटीएल, सामग्री प्रबंधन व मानव संसाधन विभाग का सर्विलांस ऑडिट किया जा रहा है. ऑडिट कार्यक्रम, ऊर्जा प्रबंधन विभाग व बिज़नेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित व समन्वित किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




