Bokaro News : कोयला उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कोयला उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

Bokaro News : सीसीएल कथारा माइंस के पीओ रंजीत कुमार ने श्रमिकों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

सीसीएल कथारा माइंस स्थित रेस्ट शेल्टर में शुक्रवार को पीओ रंजीत कुमार ने श्रमिकों के साथ बैठक की. उन्होंने नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में मात्र तीन माह शेष है. सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, ताकि उत्पादन लक्ष्य को पूरा किया जा सके.

कर्मियों की मांगों पर आश्वासन

कर्मियों ने पीओ से बंद संडे ड्यूटी चालू कराने, मशीनों के पार्ट्स-पुर्जे की कमी को दूर कराने का आग्रह किया. इस पर पीओ ने पहल का आश्वासन दिया. मौके पर खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी, सेफ्टी पदाधिकारी पीइ रामा शंकर, पीइ इएंडएम कौशल कुमार, ऑपरेशन इंचार्ज अभिराज सिंह, शशांक कुमार, उप प्रबंधक अवनीश कुमार, राज रंजन, अनमोल कुमार, एनके गुप्ता, डीबी मांझी, राजीव कुमार पांडेय, वासुदेव मंडल, केएम सिन्हा, मदन यादव, इस्लाम अंसारी, भोला महतो, देवाशीष आस आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola