Bokaro News: बोकारो में हाथी का आतंक, ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी के नाक में किया दम
Published by : Kunal Kishore Updated At : 27 Sep 2024 12:33 PM
बोकारो के गोमिया में एक जंगली हाथी ने ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकरियों के नाक में दम कर रखा है. यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है और लगातार गांवों के आसपास के जंगलों में घूम रहा है.
Bokaro News, नागेश्वर : बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत फचमो पंचायत में एक जंगली हाथी के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं. यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है और गांव के आसपास के जंगल में घूम रहा है. इस हाथी के ऐसे घूमने से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना है. इसलिए ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी हाथी को भगाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं.
हाथी का पैर में लगी है चोट
जंगली हाथी के पैर में जख्म होने के कारण वह दौड़ नहीं पा रहा है. वहीं ग्रामीण जंगली हाथी को देखकर उसे भगाने के लिए हाथ में मशाल और लाठी ले कर भाग रहे हैं. ग्रामीण और वन विभाग के कर्मी हाथी को जंगल में सुरक्षित रखने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ रहे हैं.
रिलायंस फाउंडेशन हाथी की मदद के लिए आया सामने
घायल हाथी का इलाज करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन सामने आया है. रिलायंस फाउंडेशन गुजरात की पशु चिकित्सकों की टीम क्षेत्र का दौरा कर रही है और चिकित्सक यह प्रयास कर रहे हैं कि जंगली हाथी जंगल की ओर जाए तो उसका इलाज कर पाएं. वहीं जंगली हाथी के रास्ते में चलने से वन कर्मियों को परेशानी हो रही है.
हाथी इस इलाके में कर रहा भ्रमण
झुंड से बिछड़ा हुआ यह हाथी झुमरा पहाड़ के बलथरवा सुअर कटवा आंधी क्षेत्र में घूम रहा है. वहीं वनकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कहीं कोई अप्रिय घटना न घटे. वनकर्मी लगातार ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं कि वह हाथी से कोई छेड़छाड़ न करें और हाथी के सीधे संपर्क में आने से बचें.
Also Read: BOKARO NEWS : हाथी ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलें रौंदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










